‘दृश्यम’ को लेकर उत्साहित है अजय देवगण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 अगस्त 2015

‘दृश्यम’ को लेकर उत्साहित है अजय देवगण

ajay-devgan-exited-for-drishyam
तब्बू फिल्म‘दृश्यम’ में अभिनेता अजय देवगन के साथ काम कर रहीं हैं। अभिनेत्री तब्बू का कहना है कि ‘फिल्म में उनका दमदार रोल है,वह फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली आईं थीं।’ अजय ने भी तब्बू की तारीफों के पुल बांधे हैं। दिलवालेश् में गेस्ट रोल नहीं निभा रहे हैं अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन फिल्म‘दृश्यम’ को लेकर काफी उत्साहित हैं, दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अभिनेत्री तब्बू की काफी प्रशंसा भी कीं।  उनका कहना है कि ‘फिल्म में उनका दमदार रोल है। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन का कहना है कि वह ‘दिलवाले’ में अतिथि भूमिका नहीं निभा रहे हैं। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों शाहरुख खान और काजोल को लेकर ‘दिलवाले’ बना रहे हैं। चर्चा थी कि रोहित शेट्टी के कहने पर अजय इस फिल्म में अतिथि भूमिका निभा रहे है लेकिन अजय ने इसका खंडन किया है।

अजय देवगन ने कहा यह सच नहीं है। यह महज एक अफवाह है। मैं ‘दिलवाले’ में अतिथि भूमिका नहीं निभा रहा हूं। यह महज एक इत्तेफाक है कि मैं जब बुल्गारिया में था, तो वे भी वहां शूटिंग कर रहे थे। मैं वहां शिवाय फिल्म की लोकेशन देखने गया था और वहीं मेरी मुलाकात शाहरुख एवं उनकी टीम से हुई। उल्लेखनीय है कि शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन की भूमिकाओं से सजी ‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: