केजरीवाल ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को कहा 'मोदी का एजेंट' - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 अगस्त 2015

केजरीवाल ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को कहा 'मोदी का एजेंट'


delhi-police-kejriwal-agent-kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को प्रधानमंत्री का 'एजेंट' बताया। उधर राज्य विधानसभा में एक समिति गठित करने का प्रस्ताव पारित किया गया, जो हिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में 'पुलिस की निष्क्रियता' की जांच करेगी। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें दिल्ली सरकार की प्रगति में 'रुकावट' पैदा करने वाले की संज्ञा दी और उनसे 'अवरोधक' वाला रवैया छोड़ने के लिए कहा। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा, "दिल्ली विधानसभा का यह एक दिन का विशेष सत्र न बुलाना पड़ता, यदि दिल्ली महिलाओं के लिए सुरक्षित होती।"

केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली पुलिस में निचले स्तर के कर्मचारी एवं जवान अच्छा काम कर रहे हैं जबकि ऊंचे ओहदे पर बैठे भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के एजेंट बन गए हैं।" उनका इशारा दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी की तरफ था।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीनों सांसदों द्वारा सदन का बहिष्कार किए जाने के बीच प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव पारित होने के साथ ही तीन सदस्यीय जांच आयोग गठित करने का रास्ता साफ हो गया, जो फरवरी, 2013 के बाद से महिलाओं के खिलाफ हुए हिंसा, यौन उत्पीड़न, पीछा किए जाने, घूरने जैसे अनसुने रह गए अपराधों के खिलाफ सुनवाई करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: