विचार : "हिन्दू आतंकवादी" भारतीय अध्यात्म तथा भारतीय दर्शन का देन" - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अगस्त 2015

विचार : "हिन्दू आतंकवादी" भारतीय अध्यात्म तथा भारतीय दर्शन का देन"

hindu-atankwad-and-rajnath
भारत के गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह जी  का कहना है की हिन्दूआतंकवाद भारत में  क्रांग्रेस पार्टी की देन है  , लेकिन शायद राजनाथ सिंह जी को मालूम ही  नहीं की हिन्दू आतंकवाद की चर्चा महाभारत और उसके अंश गीता सहित रामायण काल से भी पूर्व प्रचिलित भारतीय क़ानून ग्रन्थ अर्थात स्मृति ग्रन्थ का देन है , जो कहीं से भी नाजायज नहीं है । आतंकवादी कोई भी हो सकता है । भारत के प्राचीन क़ानून ग्रन्थ मनुस्मृति , याग्यवल्क्यस्मृति आदि क़ानून ग्रन्थ में छह  तरह के लोगों को आतंकवादी समझना चाहिए , यह उद्धृत है = (1) आग लगाकर या जहर देकर इत्यादि माध्यमों से धोखे से मारने वाला (2) दो मतों के विरुद्ध लोगों को आपस में लड़वाने वाला\दंगा फंसाद फैलाने वाला (3) हथियार के माध्यम से निर्दोष बूढ़े ,महिला , बच्चे , जवान इत्यादि इत्यादि लोगों की हत्या अर्थात ख़ूनख़रावा करने वाला या कत्लेआम मचाने वाला (4) किसी की पूरी जीवन की संपत्ति को छीन लेने वाला (5) देश की सीमा या किसी के घर इत्यादि पर जबरन कब्जा करने की कोशिश करने वाले तथा (6) अौरत का अपहरण,बलात्कार या बलात्कार-हत्या करने वाला । 

और इसके लिए प्राचीन कानून में  मृत्युदंड की सजा का प्रावधान किया है = "आततायिनमायान्तं  हन्यादेवाविचारयन्" । वहीं गीता के प्रथम अध्याय  में अर्जुन अपने रिश्तेदार पितामह , गुरू तथा रिश्तेदार चचेरे  भाइयों इत्यादि के लिए आतंकी शब्द का प्रयोग किया है = "पापमेवाश्रयेदस्मान् हत्वैतानाततायिनः " तथा "स्वजनं हि कथं हत्वा" । क्या भीष्म पितामह , गुरु द्रोणाचार्य , दुर्योधन , दुःशासन , शकुनी आदि हिन्दू  नहीं थे ? आज भी भारत में कोई भी आतंकवाद बिना किसी हिन्दू के लालच में आये हुए सम्भव ही नहीं , और कुछ हिन्दू लोग तो दिखावे के लिए भले आतंकवाद का विरोध करें लेकिन पीछे से इन गतिविधियों को बढ़ावा भी दिलवाते हैं तथा इन गतिविधियों से इस लिए खुश होते हैं की उनको मुफ्त में राजनीति  करने का मुद्दा मिलता है । साथ ही पूर्व के हिन्दू दर्शन ग्रन्थ या हिन्दू क़ानून ग्रन्थ या हिन्दू अध्यात्म ग्रन्थ में जिनको आतंकी कहा गया है यदि श्री राजनाथ सिंह जी उसका सही सही विश्लेषण करेंगे तो समझ जाएंगे की हिन्दू दर्शन किसको आतंकी कहता है ? कोकराझार में धर्मप्रचार कररहे दम्पति को ज़िंदा जलादेने वाला , गुजरात में मासूम बच्चों तक को आग के हवाले करने वाला , क्या ये हिन्दू आतंकवादी नहीं ? क्या गुजरात में वे लोग मारे गए थे जिनका ट्रैन में आग लगाने में हाथ था ?  इससे कुछ अपने लोगों  अंदर भी हमारे गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को झांकने का मौका मिलेगा । 



आमोद शास्त्री , 
दिल्ली । 
मोब = 9818974495 & 9312017281

कोई टिप्पणी नहीं: