विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज़ अज़ीज़ को उनकी आगामी भारत यात्रा के दौरान अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं से मुलाकात नहीं करने की सलाह दिये जाने की आज पुष्टि की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इसकी पुष्टि करते हुये बताया कि दोनों देशों के बीच आगामी 23 और 24 अगस्त को होने जा रही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता के लिए नयी दिल्ली आने वाले श्री अज़ीज को हुर्रियत नेताओं से बातचीत नहीं करने की कल सलाह दी गयी थी।
श्री स्वरूप ने सुबह ट्विटर पर कहा कि इस तरह की मुलाकात उफा (रूस) में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच अातंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने के लिए बनी समझ और मंशा के अनुरूप नहीं होगी। उन्होंने भारत की ओर से दोनों देशों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता के लिए पाकिस्तान को भेजे गये प्रस्तावित एजेंडे की पुष्टि करने की भी मांग उससे की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें