आचार संहिता उल्लंघन के मामले में लुईस मरांडी अदालत में उपस्थित हुई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 19 अगस्त 2015

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में लुईस मरांडी अदालत में उपस्थित हुई

luis-marandi-produce-in-court
झारखंड की रघुवर दास सरकार में समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में आज यहां की मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी की अदालत में उपस्थित हुई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धीरेन्द्र नाथ मिश्रा की अदालत में मंत्री लुईस मरांडी उपस्थित हुई । अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 20 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। 

मामले के अनुसार दुमका के शिक्षा विभाग के उपाध्यक्ष ने लुईस मरांडी के खिलाफ 19 दिसम्बर 2014 को नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी । दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि भाजपा नेत्री अपने समर्थकों के साथ डीसी चौक पर धरना दिया था जिसके कारण यातायात बाधित हो गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: