आरबीआई ने नहीं किया ब्याज दरों में बदलाव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 4 अगस्त 2015

आरबीआई ने नहीं किया ब्याज दरों में बदलाव


rbi-not-change-interest-rate
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई का कहना है कि आगामी समय में ब्याज दरों में कटौती व्यावसायिक बैंकों द्वारा कर्ज सस्ता करने और अन्य कारकों पर निर्भर करेगी। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने रेपो दर 7.25 प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर 6.25 प्रतिशत पर बनी हुई है। नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) को भी 4.0 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है।

विकास, मंहगाई और अन्य मौजूदा स्थिति के बारे में राजन ने कहा, "इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मौद्रिक नीति के प्रति उदार रुख अपनाए जाने के दौरान नीतिगत ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने का फैसला समझदारी भरा है।"

कोई टिप्पणी नहीं: