असम में बाढ़ से 61 लोगों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 7 सितंबर 2015

असम में बाढ़ से 61 लोगों की मौत

असम में बाढ़ से अभी तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 18 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राहत सामग्री नहीं मिलने के कारण बाढ़ पीड़ितों में भारी नाराजगी है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1880 गांव इस बाढ़ में डूब चुके हैं।

बाढ़ पीडितों की मदद के लिए अब भारतीय सेना ने मोर्चा संभाला है। बाढ़ पीडितों ने बताया कि उन्हें खाना, दवाईयां और शिशु आहार नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण वह काफी परेशान हैं। सीएम तरुण गोगोई का कहना है कि उन्होंने केंद्र सरकार से 500 करोड़ रुपयों की मांग की है। 

पिछले कुछ दिनों से जारी भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से गुवाहाटी और शिलांग के बीच आज भी सड़क संपर्क टूटा रहा। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि कल शाम को बिरन्हट क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था और आज फिर से नोंगपोह के पास उनमिंग में भूस्खलन हुआ जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 40 पर यातायात बाधित रहा।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भूस्खलन के मलबे को हटाने के लिए कई बुलडोजरों को उतारा है। उम्मीद है कि कल तक सड़क से मलबा हटा लिया जाएगा। भूस्खलन के कारण असम और मेघालय दोनों ओर सैकड़ों वाहन सड़क पर फंसे हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-40 असम को मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम को जोड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं: