भाजपा कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण सत्ता में आयी: मुलायम सिंह यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 7 सितंबर 2015

भाजपा कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण सत्ता में आयी: मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने रविवार को कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से गत लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला और खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने वाले कुछ दलों ने भी परोक्ष रूप से मदद की।
यादव ने आयोजित एक जनसभा में कहा ‘‘कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण भाजपा सत्ता में आ गयी। सिर्फ सपा ने ही भाजपा से संघर्ष किया। इस चुनाव (लोकसभा चुनाव) में सिर्फ सपा ही लड़ी, लेकिन कई दल जो खुद को धर्मनिरपेक्ष कहलाते हैं, उन्होंने अंदरखाने भाजपा का सहयोग किया।’’ हालांकि उन्होंने उन दलों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया। 

सपा प्रमुख ने वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा ‘‘आने वाला चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। हम चाहते हैं कि सपा की फिर से सरकार बने। देश में गरीब-मजलूमों के लिये सबसे ज्यादा काम उत्तर प्रदेश की सरकार ने किया है।’’ जनसभा के दौरान मैनपुरी में सैनिक स्कूल का शिलान्यास भी किया गया। इस बारे में यादव ने कहा कि उनकी इच्छा है कि इस स्कूल से निकलकर कोई छात्र देश का सेना प्रमुख बने। उन्होंने कहा कि मैनपुरी ने देश को कई वीर सपूत दिये हैं। देश के लिये कुरबानी देने में यह जिला पीछे नहीं रहा है।

मैनपुरी की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए सपा प्रमुख ने कहा ‘‘यहां की जनता ने बहुत सम्मान दिया। मैं रक्षा मंत्री बना...प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गया। प्रधानमंत्री का पद नहीं, बल्कि जनता के लिये काम करना ज्यादा बड़ी चीज है। लोगों को ना जाने कितने प्रधानमंत्रियों के नाम नहीं याद होंगे। जो काम करता है, वही सबसे बड़ा नेता होता है।’’   

कोई टिप्पणी नहीं: