मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख नेताओं ने शोक व्यक्त किया। कैंसर से जूझ रहे 73 साल के अहमद का निधन आज सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ। मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने राज्यपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री का शोक संदेश मुंबई में बसे अहमद के शोकाकुल परिवार को भेज दिया गया है। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी अहमद के निधन पर शोक व्यक्त किया।
अहमद को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद झारखंड के राज्यपाल का पदभार संभालने वाली द्रौपदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। अहमद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री दास ने कहा कि झारखंड के लोग उन्हें हमेशा याद करेंगे।
तमिलनाडु के राज्यपाल के रोसैया ने भी अहमद के निधन पर शोक व्यक्त किया। रोसैया ने दिवंगत नेता की पत्नी सैयद हसन तारा को भेजे गए संदेश में लिखा, आपके पति डॉ़ सैयद अहमद के अचानक निधन के बारे में सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें