बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनाव प्रचार का आग़ाज हो रहा है। राज्य के भागलपुर और गया में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली हैं। इन चुनावों में कांग्रेस जेडीयू-आरजेडी महागठबंधन के साथ 41 सीटों पर लड़ रही है।
बिहार चुनाव की तारीख़ों के एलान के बाद आज राज्य में कांग्रेस की यह पहली रैली है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने प्रचार अभियान के तहत भागलपुर के कहलगांव और गया के वजीरगंज में रैली को संबोधित करेंगी। यहां पहले चरण में 12 अक्टूबर को वोटिंग होनी है।
इससे पहले इसी महीने सोनिया गांधी ने पटना के गांधी मैदान में लालू यादव और नीतीश कुमार के साथ मंच साझा किया था। महागठबंधन की पटना में आयोजित स्वाभिमान रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि 'लोकसभा चुनाव के दौरान 56 इंच का सीना दिखाकर जो वादे किए गए, वे सब खोखले साबित हो गए।.. मैं बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई को और धार देने के लिए बिहार आई हूं।
सोनिया ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी किसानों की जमीन छीनकर अपने चंद दोस्तों को देना चाहते हैं। केंद्र की गलत आर्थिक नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था डगमगा रही है, महंगाई बढ़ रही है, रुपये की कीमत गिर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें