‘डाॅली की आयेगी बारात‘ जिंदगी चैनल पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 नवंबर 2015

‘डाॅली की आयेगी बारात‘ जिंदगी चैनल पर

bushra-ansar-zindgi
पाकिस्तानी मनोरंजन उद्योग की लिविंग लेजेंड  दिग्गज अभिनेत्री बुशरा अंसारी, भारत के असाधारण परफाॅर्मेंस के ढेरों प्रशंसक हैं। बुशरा चैनल जिं़दगी पर प्रसारित शो ‘डाॅली की आयेगी बारात‘ की वे अब लेखिका बन गई हैं।

 इस शो का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 8ः00 बजे किया जाता है। उन्होंने सिरीज में न सिर्फ हास्यप्रद साइमा चैधरी के रूप में अपनी परफेक्ट काॅमिक टाइमिंग का प्रदर्शन किया बल्कि सिरीज की इस किश्त को वसय चैधरी के साथ मिलकर लिखा भी है।

बुशरा को अपने हुनर के लिए कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, ने अपनी उपलब्धियों में एक और कीर्तिमान का समावेश कर लिया है। इस बेहतरीन कलाकार ने एक ऐक्टर, लेखिका, गायिका और काॅमेडियन के रूप में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार द प्राइड आॅफ परफाॅर्मेंस भी जीता है। यह पाकिस्तान सरकार द्वारा शानदार दिमागों और प्रतिभाओं को दिये जाने वाले सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है। 

बारात सिरीज-डाॅली की आयेगी बारात की दूसरी किश्त एक मजेदार काॅमेडी शो है। इसमें शादी के विभिन्न पहलुओं और इससे गुजरने वाले व्यक्ति की जिंदगी में आने वाली समस्याओं का चित्रण किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: