मोगा 07 नवंबर , कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान अब कैप्टन अमरिंदर सिंह को देने का का फैसला किया है। फरीदकोट जिले में कल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा और कैप्टन अमरिंदर के बीच कल बैठक हुई थी। श्री अमरिंदर के नाम की घोषणा कल की जायेगी ।
श्री गांधी ने आज कहा “मैं कांग्रेस को एकजुट करके जा रहा हूं जो अब मिलकर लोगों की लड़ाई लड़ेगी और सत्ता में वापसी करेगी क्योंकि जनता की निगाहें कांग्रेस पर टिकी हैं ।” श्री गांधी ने जनसभा में कहा कि कांग्रेस एकजुट रहेगी तभी अकाली गठबंधन को टक्कर दे सकेगी । पिछले दस साल से सत्ता से दूर रही कांग्रेस अब वापसी चाहती है लेकिन इसके लिये अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे घमासान पर काबू पाना चुनौती है क्योंकि इसी गुटबाजी के कारण पार्टी को अर्श से फर्श पर आ गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें