नयी दिल्ली, 11 नवंबर, सरकार द्वारा घोषित वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना के विरोध में पूर्व सैनिकों ने आज यहां जंतर मंतर से राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च किया जिसे पुलिस ने रेल भवन के पास रोक दिया। इससे पहले जंतर मंतर पर कुछ पूर्व सैनिकों ने अपने पदक जलाने की कोशिक की जिसे उनके अन्य सहयोगियों ने रोक दिया तथा उसके बाद राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च किया गया।
स्क्वाड्रन लीडर ओ पी सिंह ने बताया कि कुछ पूर्व सैनिक मेडल को जलाने की कोशिक की लेकिन अन्य पूर्व सैनिकों ने उसे रोक दिया। उसके बाद राष्ट्रपति भवन तक मार्च करके अपने मेडल सीधे राष्ट्रपति को सौंपने का निर्णय लिया गया लेकिन पूर्व सैनिकोें को पुलिस ने रेल भवन के पास रोक दिया।
इस आंदोलन के प्रमुख मेजर जनरल (रिटायर) सतबीर सिंह ने ओआरओपी के वादे को पूरा नहीं करने पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ओआरओपी मामले में हमारी मांगी पूरी नहीं हुई है इसलिए हम लोग काली दिवाली मना रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें