रिएलिटी शो सारेगामा से सुर्खियों में आए गजेन्द्र सिंह एक बार फिर बेहतरीन म्यूजिक टैलेंट रिएलिटी शोज ‘आर्टिस्ट4फोर्टी’ का आगाज करने जा रहे है। जिसका निर्माण साईंबाबा टेलीफिल्म्स लिमिटेड के बैनरतले किया है। भारत के खालिस और खांटी टैलेन्ट को जिसके जरिए, कम्पनी का लक्ष्य है ऐसे उभरते हुए कलाकारों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और मेन्टॉरशिप प्रदान कराना।
‘आर्टिस्ट 4 फोर्टी’ उभरते हुए संगीत के सितारों को तराश कर एक बेहतरीन टैलेन्ट पूल का निर्माण कर रहा है जिसके तहत् बेहतरीन प्रशिक्षण संचरना इन कलाकारों की आवाज को न सिर्फ और सुरीला बनाएगी बल्कि, खासतौर से तैयार किए गए इस प्लेटफॉर्म पर उभरते कलाकारों की सर्वांगीण प्रतिभा कोे भी उभारा जाएगा जो इनके भविष्य की नींव साबित होगी।
अपनी पिछली प्रस्तुति, ‘इंडियाज रॉस्टार’के जरिए साईंबाबा टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने प्रतिभाशाली और उत्कृष्ट कलाकारों को अपनेे साथ जोड़ा। ऐसे ही एक गायक हैं दर्शन रावल, जो इन दिनों जवां दिलों की धड़कन बने हुए हैं।अपने इसी नए प्लेटफॉर्म ‘आर्टिस्ट4फोर्टी’ के जरिए कम्पनी ने हाल ही मे ंदर्शन रावल का नया गीत ‘इश्क चढ़ा है’लॉन्च किया। ‘इंडियाज रॉस्टार’केे बाद दर्शन का ये पहला आधिकारिक वीडियोे है जिसे कम्पनी ने रिलीज किया है।
दर्शन की तरह ही ‘आर्टिस्ट4फोर्टी’ न ेरितुराज मोहंती, मोहित गौण, मनशील गुजराल, प्रदीप सिंह सरन, दिप्ति शर्मा, सूरज बिस्वास और मोहन राठौड़ को भी मेन टॉर्स के जरिए प्रशिक्षित कर अलग पीढ़ी के संगीत के महासितारो ंके तौर पर गढ़ा।
‘आर्टिस्ट4फोर्टी’ ने हाल ही मे ंदेश के खांटी लोक कलाकारों को साधते हुए दूरदर्शन केे किसान चैनल पर प्रस्तुत किया हैै कार्यक्रम, फोक स्टार्स ‘माटी के लाल’, जिसके सम्मानित जज हैं अन्नूकपूर और इला अरुण।
‘आर्टिस्ट4फोर्टी के बारेे मे बताते हुए गजेन्द्र सिंह का कहना ह कि, “हमें अपनी नई सोच ‘आर्टिस्ट4फोर्टी’ को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है।अपने इस नए टैलेन्ट मैनेजमेन्ट प्लेटफॉर्म के जरिए हम अथक प्रयास करेंगेे कि हमारे पास जितना भी तजुर्बा और समझ है, उसें आने वालेे इन कलाकारो केे साथ बांटें, जिससे ये रॉटैलन्ट, कल म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते सितारे बन सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें