राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने नीतीश कुमार को सरकार गठन करने का दिया न्योता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 नवंबर 2015

राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने नीतीश कुमार को सरकार गठन करने का दिया न्योता

  • 20 नवम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश, पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह

nitish-invited-to-form-government
पटना। आज का दिन ऐतिहासिक है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर सरकार गठन करने का दावा पेश किया। राज्यपाल रामनाथ कोविंद के सामने दावा पत्र पेश करने वालों में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चैधरी , राजद नेता रामचन्द्र पूर्वे आदि गए थे।महामहिम राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने नीतीश कुमार को सरकार गठन करने का न्योता दिया। तबतक नीतीश कुमार से कहा कि आप कार्यवाहक मुख्यमंत्री की तरह कार्य करते रहे।

आज महागठबंधक विधायकों की बैठक की गयी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी। इस अवसर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नवनिर्वाचित विधायकों के नेता के रूप में नीतीश कुमार का नाम का प्रस्ताव किया और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.जोशी ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इस तरह बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का मार्ग साफ हो गया है। बैठक की समाप्ति के बाद महामहिम राज्यपाल रामनाथ कोविंद से नीतीश कुमार मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस बाबत राज्यपाल ने औपचारिक कागज दिया है। 20 नवम्बर को मुख्यमंत्री के रूप में दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार शपथ ग्रहण करेंगे। पटना के गांधी में शपथ ग्रहण समारोह में देश-प्रदेश के शीर्षक नेतागण भाग लेंगे।

मौके पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू,राजद और कांग्रेस के विधायक मंत्री मंडल में शामिल होंगे। पूर्व घोषित 7 सूत्री निश्चय को लेकर काम करेंगे। हर हालत में कानून का राज कायम है और कानून का राज कायम रहेगा। महागठबंधन एकजूट होकर शानदार ढंग से सरकार चलाएगा। चुनाव समय में दिए गए वक्तव्य पर व्यंग्य नहीं करेंगे। विपक्ष का सहयोग लेंगे। प्रदेश में शांति और सद्भावना कायम रहेगा। हरेक वर्गों का कल्याण और विकास होगा। किसी भी तबके के साथ भेदभाव नहीं होगा। लोगों ने अपार जनसमर्थन दिए हैं।इस लिए  उनके लिए काम करना है। 

कोई टिप्पणी नहीं: