फिल्म ‘‘मैं और चाल्र्स‘‘ में दमदार है किरदारः रणदीप हुडा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 नवंबर 2015

फिल्म ‘‘मैं और चाल्र्स‘‘ में दमदार है किरदारः रणदीप हुडा

randep huda
चाल्र्स शोभराज की जीवन पर बनी फिल्म ‘‘मैं और चाल्र्स‘‘ के प्रमोशन के फिल्म की स्टार दिल्ली पहुंची। इस मौके पर फिल्म रणदीप हुडा, अभिनेत्री रिचा चड्ढ़ा, डायरेक्टर परवाल रमण, आदिल हुसैन, प्रोड्यूसर राहुल मित्रा और पूर्व पुलिस कमीश्नर अमोद कंठ उपस्थित थे। रणवीर फिल्म में चार्स का किरदार निभा रहे है,उनका कहना था कि यह किरदार में मेरे लिए एक चुनौती था।लेकिन किरदार दमदार है जिसे निभाते हुए मजा आ रहा है। फिल्म ‘‘मैं और चाल्र्स‘‘ पूरी तरह चाल्र्स शोभराज की जिंदगी पर आधारित फिल्म नहीं है। इस फिल्म में वहीं दिखाया गया है । फिल्म में अमोद कंठ का किरदार आदिल हुसैन निभा रहे हैं। 

फिल्म के बारें में विस्तार से बताते हुए डायरेक्टर परवाल रमण ने कहा ‘‘इस फिल्म को बनाने की घोषणा हमने 2008 में की थी। उस समय से हम इसके स्क्रीप्ट पर काम कर रहे थें। इस फिल्म को बनाने के दौरान हमे कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहाॅ तक की चाल्र्स शोभराज की तरफ से भी हमे नोटीस आया था। पर हमने पूरी मेहनत के साथ ये फिल्म बनाई है‘‘।‘‘ वहीं फिल्म में अपने किरदार के बारें में बतलाते हुए अभिनेता रणदीप हुडा ने कहा ‘‘इस किरदार को निभाना मेरे लिए काफी चैलेंजिंग रहा। मैने चाल्र्स शोभराज के किरदार में अपने आप को ढ़ालने के लिए उसके उपर काफी रिसर्च किया है। यहाॅ तक मैं और हमारी पूरी टीम चाल्र्स शोभराज से मिलने नेपाल जेल भी गये थें। हमने उनको अपनी फिल्म दिखाने का वादा भी किया‘‘। वहीं इस मौके पर चाल्र्स शोभराज केस पर विशष जानकारी देते हुए अमोद कंठ ने कहा ‘‘मैं इस फिल्म से किसी तरह से जुड़ा हुआ नहीं हॅू पर इस फिल्म के जरिये मै लोगों को ये समझाने की की कोशीश करना चाहता हॅू कि वो इस फिल्म को देखकर चाल्र्स शोभराज बनने की कोशीश ना करें। वो हीरो नहीं इस फिल्म का भी विलेन है और रियल लाईफ में भी वो विलेन हीं है‘‘।

कोई टिप्पणी नहीं: