आष्टा ने सीहोर को दी पांच विकेट से मात
- राहुल गुणवान की घातक गेंदबाजी के आगे बीएसआई नतमस्तक
सीहोर। बीएसआई क्रिकेट मैदान पर तेज गेंदबाज राहुल गुणवान की तूफानी गेंदबाजी की बदौलत ब्ल्यू स्टार आष्टा क्रिकेट टीम ने बीएसआई सीनियर क्रिकेट टीम को पांच रन से हराया। वहीं एक अन्य मैच में बीएसआई जूनियर क्रिकेट टीम ने डायमंड क्रिकेट टीम को पांच से पराजित किया। दोनों ही मुकाबले दिलचस्प रहे। इसको देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जमा थे। इन दिनों शहर के बीएसआई क्रिकेट मैदान पर क्रिकेट का रंग जमा हुआ है। यहां पर बल्लेबाज दीप पर्व के उपरांत चौकों और छक्कों की आतिशबाजी कर रहे है। रविवार को खेल मैदान पर जारी जिला स्तरीय स्वर्गीय सरदार अमरजीत सिंह स्मृति क्रिकेट ट्राफी में बीएसआई सीनियर टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आष्टा ब्ल्यू स्टार की ओर से खेल रहे तेज गेंदबाज राहुल गुणवान की तूफानी 6 विकेट की गेंदबाजी और चांद भाई (चार विकेट)की फिरकी के आगे बीएसआई क्रिकेट टीम निर्धारित 20 ओवर में 105 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। इसमें मोहनिश त्रिवेदी 34 रन और वीरु वर्मा ने 28 रन बनाए। वहीं आष्टा क्रिकेट टीम की ओर से फिरोज 33 रन और सुनील ने 35 रन बनाए। इसके अलावा एक अन्य मुकाबले में बीएसआई जूनियर क्रिकेट टीम के कप्तान अमित कटारिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएसआई जूनियर टीम ने सात विकेट पर 122 रन बनाए। जिसमें सचिन वर्मा 29 रन, जयदीप 20 रन और सुनील जलोदिया ने 19 रन बनाए। डायमंड क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए शुभम जायसवाल 4 विकेट और तेज सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड क्रिकेट निर्धारित 20 ओवर में 117 रन ही बना सकी। बीएसआई जूनियर क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन वर्मा एवं अन्नू ने 2-2 और अमित, इरफान खान, बाबी एवं जयदीप ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।
आज का मुकाबला
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया की सोमवार को नसरुल्लागंज क्रिकेट टीम और आष्टा क्रिकेट टीम के मध्य मुकाबला खेला जाएगा। शहर के बीएसआई क्रिकेट मैदान पर जिला स्तरीय स्वर्गीय सरदार अमरजीत सिंह स्मृति क्रिकेट ट्राफी का आयोजन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में किया जा रहा है।
नजदीकी मुकाबले में पुलिस प्रशासन की जीत
सीहोर। रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के मध्य मैत्री मैच का आयोजन किया गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुलिस प्रशासन क्रिकेट टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने 16 रन और अमित चौहान ने 30 रन की धमाकेदार पारी खेली। जिला प्रशासन की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान कलेक्टर डॉ.सुदाम खाडे और डिप्टी कलेक्टर राजकुमार खत्री ने 2-2 विकेट एवं दिग्विजय सिंह और मनोज दीक्षित ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन टीम के कप्तान कलेक्टर डॉ. खाडे और डिप्टी कलेक्टर श्री खत्री नाबाद लौटे। वहीं अन्य बल्लेबाज पुलिस इलेवन की कतिलाना गेंदबाजी पर बेबस नजर आए। इस तरह जिला प्रशासन नजदीकी मुकाबले में 18 रन से पराजित हो गया।
किसानों को राहत राशि में सीएम ने किया भेदभाव- विधायक पटेल
सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिव्रस्टि की राहत राशि आवंटन में इछावर, सीहोर, आष्टा, जावर अदि तहसीलों के किसानो के साथ भेदभाव किया है। वही जो राहत राशि आवंटित की गई है वो भी ऊंट के मुंह में जीरे के सामान है। यह बात कांग्रेस विधायक शैलेन्द्र पटेल ने आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। श्री पटेल ने कहा कि सीएम में सीहोर जिले के लिए 113 करोड़ रूपए आवंटित किये हैं जिनमे से आधी राशि 55 करोड़ रूपए सिर्फ अपनी विधानसभा की तहसीलों को दिए हैं। बाकी आधी राशि जिले की अन्य तहसीलों को दी गई है जो की बहुत ही कम है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि सोयाबीन की फसल ख़राब होने से सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या इछावर छेत्र में की हैं लेकिन सबसे कम राहत राशि इछावर को दी गई है जो किसानों के साथ सीधा अन्याय है। विधायक ने सीएम से इछावर तहसील के लिए अतिरक्त राशि देने की मांग की है। साथ ही सोयाबीन के नुकसान का मुआवजा लागत राशि के हिसाब से आकलित कर मुआवजा निर्धारण की मांग की है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि किसानों को वाजिब मुआवजा नहीं मिलने पर प्रदेश की किसान विरोधी बीजेपी सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें