शत्रुघ्न ने भी विजयवर्गीय की तुलना कुत्ता से की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 नवंबर 2015

शत्रुघ्न ने भी विजयवर्गीय की तुलना कुत्ता से की

shatrughan-sinha-coment-on-kaisalsh-vijaywargiy
पटना 10 नवम्बर, भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: के सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी तुलना कुत्ता से किए जाने पर पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी इशारों में कुत्ता कह डाला । श्री सिन्हा ने आज सोशल नेटवर्किंग साईट ट्वीटर पर लिखा ..लोग विजयवर्गीय की टिप्पणी पर उनकी प्रतिक्रिया मांग रहे हैं । मेरी प्रतिक्रिया किसी भी पार्टी में बड़े और छुटभैयों के लिए है हाथी चले बिहार, ...भौंके हजार..।

गौरतलब है कि हिंदी का प्रचलित मुहावरा है ..हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार..। श्री सिन्हा ने अपने ट्वीट में मुहावरा का बाजार शब्द बदल कर बिहार और कुत्ता शब्द गायब कर दिया है। इससे पहले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था ..कुत्ता गाड़ी के नीचे चलता है तो उसे लगता है गाड़ी मेरे भरोसे चल रही है । हार गए तो जो मौन व्रत रखे थे वे बोलने लगे। हार-जीत तो चलती रहती है, लेकिन हार-जीत के बाद आपका आचरण कैसा है, इससे व्यक्ति की पहचान होती है। सबके आचरण दिखाई दे रहे हैं चाहे वो शत्रुघ्न सिन्हा हो या फिर कोई और..।

कोई टिप्पणी नहीं: