बिग मैजिक, और 92.7 बिग एफएम दुनिया भर की उन ताजा-तरीन खबरों जिन पर हंगामा मचा है, को व्यंग्यात्मक अंदाज में पिरोकर अपने स्पूफ और काॅमेडिक कंटेंट के बुके से एक और शो लेते हैं खबर का निर्माण किया है, इसका प्रसारण 2 नवंबर से रात 9ः30 प्रत्येक सोमवार को हुआ है। यह तीसरा सफलतम शो है जिसे नेटवर्क द्वारा लाॅन्च किया जा रहा है। ‘लेते हैं खबर‘ शो सप्ताह में दो बार दिखाया जाने वाला एक व्यंग्य होगा।
अपनी वर्सेटिलिटी और हाजिरजवाबी के लिए प्रसिद्ध अभिनेता वरुण बडोला लेते हैं खबर में न्यूज स्टोरीज की पड़ताल करेंगे, जो सुर्खियों में हैं और उन्हें दर्शकों के समक्ष एक अनूठे व हास्यास्प्रद अंदाज में प्रस्तुत करेंगे। कंटेंट को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए, रोचक पिक्टोरियल्स, वीडियोज और ग्राफिक्स का भी इस्तेमाल किया जायेगा। शो की विचित्रता को फेक ‘सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स‘ से और बेहतरीन बनाया जायेगा और यह दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट पोट करेगा।
नये शो के विषय में बात करते हुये बिमल उन्निकृष्णन, क्रिएटिव डायरेक्टर, बिग मैजिक ने कहा, ‘‘लेते हैं खबर से हमारा इरादा व्यंग्यात्मक काॅमेडी की विधा में एक कदम आगे जाना है। इस शो में हास्य और करेंट अफेयर्स/प्रासंगिक समाचारों का अपारंपरिक तरीके से संयोजन किया गया है जो न सिर्फ दर्शकों को लोटपोट करेगा बल्कि उन्हें शो के कंटेंट से भी जोड़कर रखेगा। नवोन्मेशी कटेंट शो की खासियत है, हमें भरोसा है कि लेते हैं खबर बिग मैजिक के मनोरंजन और हंसी के क्योशेन्ट को जियेगा और हमारे सभी प्रमुख बाजारों में दर्शकों द्वारा इसे सराहा जायेगा।‘‘
अनेक सीरियलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले अभिनेता वरुण बडोला ने शो के बारे में बताया ‘‘मैं शो में एक वर्सेटाइल चरित्र अदा कर रहा हूं जोकि मेरे असली व्यक्तित्व से बिलकुल अलग है। यह एक व्यंग्यात्मक शो है जिसमें दर्शकों को मेरा हास्यास्पद पहलू देखने को मिलेगा। मुझे दो शोज के बीच संघर्ष करना होगा लेकिन इस शो को मना नहीं कर सकता था क्योंकि इसकी अवधारणा अनूठी है। यही नहीं, मुझे इस नये शो के लिए सप्ताह में सिर्फ एक दिन शूटिंग करनी है, इसलिए मुझे सब कुछ मैनेज करने में आसानी हुई है।‘‘
इस शो के लिए प्रमुख बाजारों में मल्टी-मीडिया प्रमोशनल प्लान तैयार किया गया है। इसमें चैतरफा मार्केटिंग कैम्पेन शामिल होगा। चैनल स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर विविध मंचों के जरिये दर्शकों और ट्रेड पार्टनर्स से जुड़ाव बनायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें