वरुण बडोला के साथ ‘‘लेते हैं खबर’ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2015

वरुण बडोला के साथ ‘‘लेते हैं खबर’

varun vadola
दुनिया भर की उन ताजा-तरीन खबरों को व्यंग्यात्मक अंदाज में दिखाया जायेगा, नया शो ‘‘लेते हैं खबर‘‘ में। जिन पर हंगामा मचा है। अभिनेता वरुण बडोला के साथ आरंभ किया गया है। यह शो सप्ताह में दो बार दिखाया जाने वाला एक व्यंग्य है। 

होस्ट वरुण बडोला एक नये अवतार में नजर आयेंगे। वे उन न्यूज स्टोरीज की पड़ताल करेंगे, जो सुर्खियों में हैं और उन्हें दर्शकों के समक्ष एक अनूठे व हास्यास्प्रद अंदाज में प्रस्तुत करेंगे। यह शो दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट करने का वादा करता है और साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि वे दुनिया भर की घटनाओं से जुड़े रहें। वरुण दर्शकों को ऑडियो एवं वीडियो क्लिप्स दिखायेंगे, जो कि खबर बना रहे हैं और चतुराई के साथ उन्हें व्यंग्य में तब्दील करेंगे। मनोरंजन के स्तर को बढ़ाने के लिये इस शो में अन्य दिलचस्प तत्व भी शामिल हैं, जैसे कि एक ‘‘आउटडोर कॉरेस्पांडेंट‘‘ और नकली ‘‘विषय के विशेषज्ञ‘‘, जोकि हास्यप्रद होस्ट का साथ देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: