मोदी के बेहतरीन भाषण की हम तारीफ क्यों नहीं कर सकते : उमर अब्दुल्ला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2015

मोदी के बेहतरीन भाषण की हम तारीफ क्यों नहीं कर सकते : उमर अब्दुल्ला

why-we-not-appriciate-modi-good-statement-omaar
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ब्रिटिश संसद में दिए गए भाषण की आलोचना करने वालों पर निशाना साधा और कहा कि उनके बेहतरीन भाषण पर 'हम क्यों गौरवान्वित नहीं हो सकते।' उमर ने एक ट्विटर अकाउंट पर किए गए ट्वीट के जवाब में कहा, 'भारतीय प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश संसद में वहां के सांसदों के समक्ष बेहतरीन भाषण दिया। हम उससे क्यों गौरवान्वित नहीं हो सकते।' यह अकाउंट कांग्रेस स्वयंसेवियों का हैंडल होने का दावा करता है। इस ट्वीट में कहा गया था, 'प्रधानमंत्री ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित नहीं किया, बल्कि रॉयल गैलरी में सांसदों के समक्ष भाषण दिया। यह झूठ भी पकड़ा गया।'

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से पूछे गए कुछ सवालों पर टिप्पणी की कि यह मानना सुरक्षित होगा कि ब्रिटिश प्रेस को पूछे जाने वाले सवालों के बारे में 'सुझाव' नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि हम यह सुरक्षित रूप से मान सकते हैं कि ब्रिटिश प्रेस को यह 'सुझाव' नहीं दिया गया था कि क्या पूछें और क्या नहीं। कुछ काफी कटु सवाल पूछे गए।'

हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि ब्रिटिश अखबार 'गार्डियन' द्वारा पूछे गए सवाल का दूसरा हिस्सा प्रधानमंत्री के लिहाज से 'अनुचित' था। 'गार्डियन' के संवाददाता ने प्रदर्शनों के बारे में मोदी से सवाल किया था कि लंदन की सड़कों पर यह कहते हुए प्रदर्शन हुए हैं कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके रिकॉर्ड को देखते हुए वह उस सम्मान के हकदार नहीं हैं, जो विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को सामान्य तौर पर मिलता है।

कोई टिप्पणी नहीं: