गुवाहाटी, 21 दिसंबर, असम में सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी से हाल ही में निष्कासित हुए नौ विधायकों को आज राज्य की विधानसभा से अयोग्य ठहरा दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रणब गोगोई ने याचिकाकर्ता कांग्रेस और नौ विधायकों की सुनवाई के दो दिन बाद फैसला सुनाया। श्री गोगोई के निर्णय के बारे में बताते हुए प्रमुख सचिव पीके दास ने कहा “दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद चुने गए विधायकों को अपना स्थान गंवाना पड़ेगा।”
निष्कासित किये गए विधायकों में पीजुश हजारिका, जयंता मल्ला भरुच, पल्लब लोचन दास, प्रदन बरुआ, रेजेन बोर्थाकुर, बोलिन चेतिया, बिनांदा सैकिया, कृपानाथ मल्लाह और अबू तहेर बेपारी शामिल हैं। इन सभी ने पूर्व नेता डा हिमांता बिस्वा के नक्शेकदम पर चलते हुए पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद कांग्रेस ने इन सभी को पार्टी की प्राथमिकता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था। इसी बीच भाजपा के राज्य अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सभी विधायक अब भाजपा के सदस्य हैं और विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ पार्टी गुवाहाटी उच्च न्यायालय में जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें