सोनी समाज के जिलाध्यक्ष पद पर महीला व पुरुश की नियुक्ती, पुश्पकरण सोनी होगें राश्ट्रीय संयोजक
झाबुआ---श्री मैढ क्षत्रीय स्वर्णकार समाज के प्रांतीय संयोजक पुश्पकरण सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को उज्जैन में श्री मैढ क्षत्रीय स्वर्णकार समाज की प्रांतीय बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन के राश्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल सोनी, महासचिव दुलीचंद मेहसोना विषेश रूप से उपस्थित थे । दिन भर चली बैठक में समाज के उत्थान एवं संगठन को सक्रिय करने को लेकर विचार विमर्ष किया गया तथा प्रदेष के 7 जिलों के लिये समाज के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई । जिसमें राश्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल, एवं महासचिव दुलीचंद महसाना की सहमति तथा पुश्पकरण सोनी की अनुसंषा पर झाबुआ के श्री मेढ क्षत्रीय स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष के पद पर नगर के ओम प्रकाष सोनी सिद्धड को तथा श्री मेढ क्षेत्रीय स्वर्णकार समाज महिला संगठन की जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती चंचला लक्ष्मीकांत सोनी को अध्यक्ष मनोनित किया गया है । सोमवार को सादे समारोह में प्रांतीय संयोजक पुश्पकरण सोनी द्वारा ओम प्रकाष सोनी सिद्धड को झाबुआ जिले के अध्यक्ष पद का तथा श्रीमती चंचला लक्ष्मीकांत सोनी को जिले की अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौपा गया । नव मनोनित अध्यक्ष द्वय का नगर के स्वर्णकार समाज की ओर से स्वागत करते हुए राश्ट्रीय अध्यक्ष, महासचिव का आभार व्यक्त किया गया । वही प्रांतीय संयोजक पुश्पकरण सोनी को भी प्रांतीय बैठक में अखिल भारतीय अजमीढ न्यास का राश्ट्रीय संयांेजक नियुक्त किया गया । नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ओम प्रकाष सिद्धड एवं श्रीमती चंचला सोनी ने इसके लिये समाज के पदाधिकारियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के चहुमुखी विकास के लिये वे सक्रियता से कार्य करेगें तथा समाज में एकता स्थापित करने के लिये प्रभावी प्रयास किये जावेगें । अध्यक्ष द्वय ने बताया कि प्रांतीय संयोजक पुश्पकरण सोनी के निर्देषानुसार आगामी 15 दिनों में पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का गठन कर लिया जावेगा तथा इसके साथ ही तहसील एवं खण्ड स्तर पर समाज की ईकाईयों का गठन कर पदाधिकारियों की घोशणा की जावेगी । ओम प्रकाष सोनी एवं चंचल सोनी के क्रमषः समाज के जिलाध्यक्ष एवं महिला जिलाध्यक्ष बनने तथा पुश्पकरण सोनी को राश्ट्रीय न्यास का संयोजक नियुक्त किये जाने पर जिले की स्वर्णकार समाज के लोगों द्वारा बधाईया दी गई है ।
कर्मकार मण्डल योजना में मजदूरों के पंजीयन तीन दिवस में करवाये- कलेक्टर
- देवीगढ एवं सजेली में विधायक एवं कलेक्टर ने चैपाल में सीईओ को दिये निर्देश
झाबुआ ---विधायक श्री कलसिंह भाभर, कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मेघनगर ब्लाक के ग्राम देवीगढ एवं ग्राम सजेली में चैपाल लगाकर ग्रामीणो से समस्याएॅ सुनी एवं समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने ग्रामीणो से पूछा कि राशन मिलता है या नहीं, आंगनवाडी रोज खुलती है या नहीं, बंटवारे,नामांतरण के प्रकरण तो लंबित नहीं है। स्कूल में मध्यान्ह भोजन मिलता है या नहीं, पेयजल की कोई समस्या तो नहीं है। पेंशन सभी को मिलती है या नहीं मुख्यमंत्री,इंदिरा आवास, कपिल धारा कूप की राशि तो शेष नहीं है। कलेक्टर डाॅ अरूणा गुप्ता ने चैपाल के दौरान जनता की समस्याएॅ सुनी। ग्राम सजेली में ग्रामीणो ने कर्मकार मण्डल योजना में पंजीयन नहीं होने की शिकायत की। कलेक्टर ने तीन दिवस में सभी मजदूरों के नाम कर्मकार मण्डल योजना में पंजीकृत कर तीन दिवस में प्रतिवेदन देने के निर्देश सीईओं जनपद को दिये। कलेक्टर को ग्राम देवीगढ में ग्रामीणों ने चर्चा के दौरान बताया कि कपिल धारा कूप की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। पात्र हितग्राहियों को राशि का भुगतान करवाने के निर्देश कलेक्टर ने सीईओं को दिये। राहत राशि का भुगतान खाते में हो गया है। चैपाल में कलेक्टर डाॅ अरूणा गुप्ता ने ग्रामीणो को बताया कि किसानो के बैंक खातों में सूखा राहत राशि का भुगतान हो गया है। राहत राशि का समायोजन ऋण वसूली में नहीं किया जाएगा। यदि किसी बैंक द्वारा इस राशि का समायोजन ऋण वसूली के लिए किया जाता है, तो तत्काल मुझे बताये। चैपाल में संयुक्त कलेक्टर श्री मण्डलोई, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शंकुन्तला डामोर, एसडीएम श्री बालोदिया सहित जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
तीन युवा भाईयों का पुरोहिताभिशेक 27 को
झाबुआ---कैथोलिक डायसिस झाबुआ के मेघनगर के संत अर्नोल्ड स्कूल प्रांगण में तीन युवा भाई आगामी 27 दिसम्बर को आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत धारण करेगें । आज की चकाचैंध सांसारिक भौतिकवादी युग में भी तीनों युवा ईष्वरीय वरदान प्राप्त कर प्रेम,षांति एवं दीन दुखियों की सेवा के लिये अपने आपको को ईष्वर को समर्पित करेगें । कैथोलिक डायसिस झाबुआ के पीआरओ फादर राॅकी षाह ने बताया कि ब्रदर अष्विन माल जो कि केसी माल एवं निर्मला माल के सुपुत्र होकर अंतरवेलिया के निवासी है, ब्रदर जाॅनसन भूरिया निवासी अंतरवेलिया एवं ब्रदर जोस वसुनिया निवासी पंचकुई मेघनगर का पुरोहिताभिशेक विषप डा. टी जी चाकौ कैथोलिक उायसिस इन्दौर के कर कमलों द्वारा एवं विषप डा. बसिल भूरिया झाबुआ डायसिस, विषप डा0 देवप्रसाद गणावा उदयपुर की दीव्य उपस्थिति में संपन्न होगा । कैथोलिक डायसिस झाबुआ के लिये यही गौरवपूर्ण क्षण होगा जहां वर्श में दूसरी बार तीन युवा भाईयों का पुरोहिताभिशेक होगा । इससे पूर्व 2015 में ही डूंगरीपाडा चर्च में पांच भाइ्रयों का पुरोहिताभिशेक संपन्न हो चुका है । पुरोहिताभिशेक समारोह में लगभग 10 हजार से अधिक समाजजनों की साक्ष उपस्थिति में संपन्न होगा । उक्त जानकारी पीटर बबेरिया ने दी ।
जनसुनवाई में हुआ समस्याओ का निराकरण
झाबुआ---शासन के निर्देशानुसार जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जनसमस्या सें संबंधित आवेदन प्राप्त हुवे। जनसुनवाई में आवेदन कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता एवं संबंधित विभागो के जिला अधिकारियों ने लिये। आवेदन निराकरण के लिये संबंधित विभागों को साॅफ्टवेयर के माध्यम से आॅनलाइन भेज दिये गये है। जनसुनवाई में सावनसिंह पिता जामसिंह निवासी गोपाल काॅलोनी झाबुआ ने गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया।
आधार कार्ड बनवाये
मुकेश परमार निवासी ग्राम नौगांवा तहसील मेघनगर ने जनसुनवाई में बताया कि मनरेगा के तहत उसका वेण्डर परमार कृषि फार्म नौंगांवा नाम से जुडा हुआ है। उसने आधार नम्बर जुडवाने हेतु योग्य माध्यम से 29 सितम्बर 2015 को आवेदन प्रस्तुत किया था परंतु आज दिनांक तक आधार नम्बर उसके वेण्डर में नहीं जुडा है। मुकेश ने आधार नम्बर वेण्डर के साथ जुडवाने के लिए आवेदन दिया।
काश्त भूमि आवंटित करे
जनसुनवाई में रतनसिंह माल स्व. श्री नाथूसिंह माल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मीसाबंदी निवासी नारेला तहसील थांदला ने ग्राम रतनाली के निकट भूरा डाबरा की शासकीय रकबा 372.79 और जंगल मामूली झाडी काबिल काश्त जमीन 334.88 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार को उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन दिया। कुबेर पिता वसना ग्राम गुन्दीपाडा तहसील झाबुआ ने 12 बोर बंदूक लायसेन्स नम्बर 12/झा/81 का नामान्तरण करवाने के लिए आवेदन दिया। मीनाक्षी पति कमलेश सालवी निवासी रायपुरिया तहसील पेटलावद ने अतिथि शिक्षक वर्ग-03 के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन दिया। जनसुनवाई में मीनाक्षी ने बताया कि 2014-15 में उसने नवीन प्राथमिक विद्यालय रताम्बा संकुल रायपुरिया में अतिथि शिक्षक वर्ग-03 के पद पर कार्य किया था। इस सत्र 2015-16 में उसने पुनः आवेदन दिया था किन्तु इस बार किसी अन्य को शिक्षक पद पर नियुक्त कर लिया और उसे आवश्यकता नहीं है करके नौकरी से बाहर कर दिया उसे नौकरी की आवश्यकता है अतः अतिथि शिक्षक के पद पर उसने पुनः रखने के लिए जनसुनवाई में आवेदन दिया। विकलांग दम्पति खेलजी पिता मावी एवं कमतु पति खेलजी निवासी ग्राम पंचायत कल्लीपुरा तहसील झाबुआ ने विकलांग पेंशन राशि विगत दो वर्ष से खाते में जमा नहीं होने की शिकायत की एवं पेंशन राशि पुनः प्रारंभ करवाने के लिए आवेदन दिया। टिटिया पिता जेमाल निवासी कल्लीपुरा तहसील झाबुआ ने विगत दो वर्ष से बंद वृद्धावस्था पेंशन पुनः प्रारंभ करवाने के लिए आवेदन दिया। डेनु पिता केहजी परमार निवासी मिण्डल तहसील झाबुआ ने अति गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाने एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में मकान स्वीकृत करवाने के लिए आवेदन दिया। नरसिंह पिता वेस्ता निवासी भूतबयडा ब्लाक राणापुर ने कपिल धारा कूप की राशि का भुगतान करवाने के लिए आवेदन दिया।
ग्राम मोद भगत फलिया में स्नेह शिविर सम्पन्न
झाबुआ---ग्राम मोद में 17 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक स्नेह शिविर आयोजित कर विभिन्न गतिविधियाॅ की गई। अति कम वजन के बच्चों की माताओं कों आंगनवाडी केन्द्र पर बुलाकर पोषण आहार की जानकारी दी गई। शिविर पर्यवेक्षक श्रीमती माया नागर की उपस्थिति में एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती तिवारी के मार्ग दर्शन में संपन्न करवाया गया।
एक लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
झाबुआ---जिले के ग्राम अगेरा एवं जुनागाॅव तहसील रानापुर में सर्प दंश से मृत्यु होने पर मृतक के वैध वारिस को आर्थिक अनुदान राषि कलेक्टर झाबुआ द्वारा स्वीकृत की गई है। मृतक सुरेश पिता खेलसिंह निवासी अगेरा तहसील रानापुर के वैध वारिस में उसके पिता खेलसिंह एवं मृतक हुमला निवासी जुनागांव तहसील रानापुर के वैध वारिस उसकी पत्नि सीबु बेवा को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उक्त राषि तत्काल वितरित करने के आदेष कलेक्टर ने दिये है।
बुरी नियत से हाथ पकडा
झाबुआ---फरियादिया ने बताया कि वह पैदल पैदल अपने घर जा रही थी कि आरोपी सकरिया पित हुरसिंह गामड, निवासी हिम्मतगढ का आया व बुरी नियत से हाथ पकड कर नीचे गिराने लगा। फरि0 के चिल्लाने पर हाथ छोड कर भाग गया। प्रकरण में थाना कालीदेवी में अप0क्र0 207/15, धारा 354 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
हेड पंप के पास पडी मिलि लाश, हत्या की आंशका
झाबुआ--- फरियादिया रामकन्या पति पेमा मेंडा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बाछीखेडा ने बताया कि उसका पति पेमा पिता पोटीया उर्फ मानसिंग मेंडा, उम्र 32 वर्ष 08ः00 बजे के लगभग दिनेश उर्फ दिनुलाला पिता प्रतापंिसंह चन्द्रावत निवासी बाछीखेड़ा से मिलने का कहकर घर से निकला था, जो काफी देर तक घर वापस नहीं आया, तलाश करने पर उसकी लाश स्कूल में लगे हंेडपंप के पास खून से लथ-पथ होकर पडी थी, किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से सिर में चोंट पहॅुचाकर हत्या कर दी। प्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 506/15, धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
स्कुल पडने गया लडका घर नही लेाटा
झाबुआ---फरियादी थावरिया पिता झितरा भुरिया, निवासी मर्गारूण्डी ने बताया कि मेरा लडका अनिल पिता थावरिया भुरिया माछलिया पढने गया था, जो घर वापस नहीं आया। प्रकरण में थाना पेटलावद में गुम इंसान क्र0 06/15, का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सट्टा खेलते हुए आरोपी गिरफ्तार
झाबुआ--- आरोपी अरूण पिजा मोहनलाल जैन, उम्र 23 वर्ष निवासी पेटलावद को पेटलावद की पुलिस टीम ने हार जीत का सटटा लिखते रंगे हाथों गिरफतार किया। आरोपी के कब्जे से एक डायरी, सटटा पर्ची व नगदी 860 रू0 जप्त किये गये। प्रकरण में थाना पेटलावद में अप0क्र0 504/15, धारा 4 क धुत अधि0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दुर्घटना मे घायल की मोत
झाबुआ---फरियादी डाॅ0 अमित जैन सीएचउल अस्पताल इंदौर ने बताया कि मृतक कैलाश पिता शंभुलाल मंेडा, उम्र 35 वर्ष निवासी सारंगी की एक्सीडेंट में आयी चोटांे के कारण ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना रायपुरिया में मर्ग क्र0 57/15, धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें