केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी और जेटली का इस्तीफा मांगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 22 दिसंबर 2015

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी और जेटली का इस्तीफा मांगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ कोई अरविंद केजरीवाल का नाम लेता है तो उनका खून खौल जाता है.

अपने प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर में सीबीआई के छापे पर भी सीएम ने भड़ास‍ निकालने में कोई कंजूसी नहीं बरती. केजरीवाल ने कहा, 'हम मोदी सरकार के हर अन्याय पर चुप रहे. लेकिन 15 दिसंबर को उन्होंने जो किया, उस पर भारत के प्रधानमंत्री को शर्म आनी चाहिए. जब मैं दफ्तर के लिए निकल रहा था तो मेरे पास फोन आया कि आपके दफ्तर में रेड हो रही है. पहले तो मुझे भरोसा नहीं हुआ.'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'अगर ये एजुकेशन विभाग का 2007 का मामला था तो सीबीआई को वहां जाना चाहिए. मेरे दफ्तर में तो पिछले दस-पंद्रह दिनों की फाइल होती है, मैं साइन करके भेज देता हूं. इससे पता चलता है कि राजेंद्र कुमार तो बहाना था, केजरीवाल निशाना था. सीबीआई वाले सिर्फ डीडीसीए की फाइल देख रहे थे.'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ कोई अरविंद केजरीवाल का नाम लेता है तो उनका खून खौल जाता है. अपने प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर में सीबीआई के छापे पर भी सीएम ने भड़ास‍ निकालने में कोई कंजूसी नहीं बरती. केजरीवाल ने कहा, 'हम मोदी सरकार के हर अन्याय पर चुप रहे. लेकिन 15 दिसंबर को उन्होंने जो किया, उस पर भारत के प्रधानमंत्री को शर्म आनी चाहिए. जब मैं दफ्तर के लिए निकल रहा था तो मेरे पास फोन आया कि आपके दफ्तर में रेड हो रही है. पहले तो मुझे भरोसा नहीं हुआ.'

 मुख्यमंत्री ने कहा, 'अगर ये एजुकेशन विभाग का 2007 का मामला था तो सीबीआई को वहां जाना चाहिए. मेरे दफ्तर में तो पिछले दस-पंद्रह दिनों की फाइल होती है, मैं साइन करके भेज देता हूं. इससे पता चलता है कि राजेंद्र कुमार तो बहाना था, केजरीवाल निशाना था. सीबीआई वाले सिर्फ डीडीसीए की फाइल देख रहे थे.'

केजरीवाल ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री से दो-तीन बार मिला. मैंने प्रधानमंत्री जी से कहा- हमें आपसे पैसा नहीं चाहिए. जमीन नहीं चाहिए. हमें सिर्फ तंग करना बंद कर दो. मैं आपके कार्यक्रमों को सफल बनाऊंगा. स्वच्छ भारत अभ‍ियान को सफल बनाऊंगा और आपको सारा क्रेडिट दूंगा. मैंने कहा कि आप दिल्ली में अड़चन लगाना बंद कर दो, एक साल में दिल्ली साफ करके दिखा देंगे. दिल्ली की हार नहीं पचा पा रहे. लोगों को हमसे बहुत उम्मीदें हैं और उन्हीं उम्मीदों को पूरा करने के लिए हम 24 घंटे काम रहे हैं.'

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, 'पहले प्रधानमंत्री का नारा था कि ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा, लेकिन अब उनका नारा हो गया है कि ना काम करेंगे, ना करने देंगे.' उन्होंने सीबीआई के छापे के लिए प्रधानमंत्री मोदी से इस्तीफे की मांग तक कर डाली. केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री सीबीआई से हमें डराना चाहते हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं है. प्रधानमंत्री ने रॉन्ग नंबर डायल कर दिया है, लेकिन वो हमें डरा नहीं पाएंगे. इससे पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक आयोग के गठन का प्रस्ताव मंगलवार को विधानसभा में पेश किया. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि डीडीसीए में सरासर अनियमितता हुई है. उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा इस क्रिकेट संस्था में भारी भ्रष्टाचार को लेकर चिंतित है. दिल्ली सरकार ने मंगलवार को डीडीसीए में अनियमितताओं और पिछले हफ्ते दिल्ली सचिवालय में मारे गए सीबीआई के छापे जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था.


कोई टिप्पणी नहीं: