कीर्ति आजाद भाजपा से निलंबित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 दिसंबर 2015

कीर्ति आजाद भाजपा से निलंबित

kirti-azad-suspended-from-bjp
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली को कटघरे में खड़े करने वाले पार्टी सांसद कीर्ति आजाद को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज निलंबित कर दिया। बिहार के दरभंगा से सांसद श्री आजाद पिछले कई सालों से डीडीसीए में अनियमितताओं की बात करते रहे हैं लेकिन हाल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा श्री जेटली पर इस मामले में आरोप लगाये जाने के बाद उन्होंने फिर से यह मुद्दा उठाया और पार्टी नेतृत्व की मनाही के बावजूद गत रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर वित्त मंत्री से कई सवाल पूछे। 

पहले भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल और फिर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें मामले को आगे न बढ़ाने की सलाह दी थी लेकिन वह नहीं माने और उसके बावजूद प्रेस कांफ्रेस की। उन्होंने संसद में भी इस मामले में जांच के लिए उच्च न्यायालय की देखरेख में एसआईटी के गठन की मांग की थी। इसके बाद ऐसी अटकलें लग रही थीं कि पार्टी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। आज संसद का शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिये स्थगित होने के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: