पटना। माता कलीसिया के अनुसार आगमन काल में ईसाई समुदाय विवाह नहीं कर सकते। इस आदेश को ईसाई समुदाय पालन करते हैं। गौशाला में येसु ख्रीस्त का जन्म 25 दिसम्बर के बाद ही विवाह करने की इजादत है। जो 26 दिसम्बर से शुरू हो जाता है। आज सोमवार 28 दिसम्बर को शानदार विवाह समारोह आयोजित हुआ। प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में निशित और अवनिश के साथ विवाह हुआ।
पटना सदर प्रखंड में है पश्चिमी दीघा ग्राम पंचायत। अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय का पोश एरिया है फेयर फील्ड काॅलोनी। इस काॅलोनी में है होली गंगा अंतःक्षेत्र। इसमें रजनी पास्काल राॅय और विनोद कुमार रहते हैं। इन दोनों की सुपुत्री निशी जेनिफर हैं। वहीं मिथिला काॅलोनी में रहने वाले जोसेफ मिश्री लाल और स्व0 आग्नेस देवी के सुपुत्र अवनिश कुमार और निशी जेनिफर के संग हर्षोल्लास वातावरण में विवाह संपन्न हुआ।
कुर्जी पल्ली में प्रेरितों की रानी ईश मंदिर के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर जाॅनसन केलकत,येसु समाजी ने वैवाहिक रस्म अदायगी संपन्न किए। इस अवसर उपस्थित हजारों हाथों ने नववर और नववधु को आशीर्वाद दिए। इसके पूर्व 27 दिसम्बर को नखछू हुआ। सोमवार को विवाह का मिस्सा हुआ। इसके बाद डाॅन बोस्को स्कूल,दीघा के सामने स्थित सिंह सेलिब्रेसन हाॅल में डिनर की व्यवस्था की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें