मुख्यमंत्री नीतीश से मिले चीन के कांसुलेट जनरल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

मुख्यमंत्री नीतीश से मिले चीन के कांसुलेट जनरल

nitish-meet-chinese-consulate
पटना, 24 दिसम्बर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज चीन के कांसुलेट जनरल मा जांग वू ने मुलाकात की और राज्य में संस्कृति,पर्यटन, कृषि और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में सहयोग की इच्छा जताई। श्री कुमार और श्री वू के बीच मुलाकात मुख्यमंत्री के सात सी0आर0 स्थित कैम्प कार्यालय में हुई । इस मुलाकात के दौरान वाइस कांउसल ऑफ चाइनीज कांसुलेट जनरल वांग जियांग भी मौजूद थे । वैसे तो इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया लेकिन इस दौरान चीनी कांसुलेट जनरल ने बिहार में संस्कृति, पर्यटन, कृषि और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में सहयोग की इच्छा जताई । 

मुख्यमंत्री ने कांसुलेट जनरल को बिहार के विकास कार्यों से अवगत कराया तथा उनसे ऊर्जा और कौशल विकास के क्षेत्र में भी सहयोग की संभावनाओं के बारे में बताया । चीन के कांसुलेट जनरल ने शानसी प्रांत के गवर्नर की ओर से श्री कुमार को चीन आने का आमंत्रण पत्र भी दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: