रेलवे ने तत्काल प्रभार बढ़ाये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

रेलवे ने तत्काल प्रभार बढ़ाये

railways-immediately-raised-charges
नयी दिल्ली 24 दिसंबर, रेलवे ने तत्काल आरक्षण प्रभार में आज मध्यरात्रि से 33 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी कर दी है। रेलवे बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान में न्यूनतम एवं अधिकतम तत्काल शुल्क क्रमश: 10 और 15 रुपये ही बना रहेगा स्लीपर श्र्रेणी में न्यूनतम अधिकतम तत्काल प्रभार 90 एवं 175 रुपये की बजाय 100 और 200 रुपये तथा वातानुकूलित कुर्सीयान में 100 एवं रुपये की बजाय 125 और 225 रुपये किया गया है। 

वातानुकूलित 3 टियर में न्यूनतम एवं अधिकतम तत्काल प्रभार 250 और 350 रुपये की बजाय 300 और 400 रुपये , वातानुकूलित 2 टियर एवं एक्जीक्यूटिव श्र्रेणियों में यह राशि 300 और 400 रुपये की बजाय 400 और 500 रुपये कर दी गई है। तत्काल बुकिंग के न्यूनतम दूरी स्लीपर श्र्रेणी के लिए 500 किलोमीटर,एसी चेयरकार के लिए 250 किलोमीटर, एसी 3 टियर एवं एसी 2 टियर के लिए 500 किलोमीटर तथा एक्जीक्यूटिव श्र्रेणी के लिए 250 किलोमीटर रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: