शहीद समाधी स्थल पर 14 जनवरी को श्रद्धांजली सभा, पठानकोट शहीदों को नमन करेगा सीहोर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 जनवरी 2016

शहीद समाधी स्थल पर 14 जनवरी को श्रद्धांजली सभा, पठानकोट शहीदों को नमन करेगा सीहोर

sehore-trinute-army-athankot
सीहोर । सैकड़ाखेड़ी मार्ग पर स्थित शहीद के समाधी स्थंल पर आगामी 14 जनवरी को श्रद्धांजली सभा का आयोजन रखा गया है। जहॉ आजादी के लिये क्रांतिकारियों और पठानकोट के वीर शहीदों को श्रद्धांजली दी जायेगी । शहीद सिपाही बहादुर स्मारक निर्माण समिति ने यहां नगर पालिका से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। ताकि जनमानस को यहॉ आवागमन में कोई परेशानी ना आये। 
ज्ञातव्य  है कि विगत कुछ वर्षों से शहीद सिपाही बहादुर समाधी स्थल निर्माण समिति और स्थानीय पत्रकार संगठनों के आव्हान पर नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा एक श्रद्धांजली समारोह का आयोजन 14 जनवरी को किया जाता है। 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम में सीहोर में हुई  क्रांति का अपना एक गौरवमयी इतिहास है जहां क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को सीहोर से खदेड़कर भगा दिया था और सीहोर को 6 माह के लिये अंग्रेज और भोपाल नवाबी शासन से मुक्त करा दिया था। इतना ही नहीं क्रांतिकारी हवलदार महावीर कोठा के नेतृत्व में वलि शाह, आरिफ शाह, सूबेदार रमजूलाल, बुद्धसेन, लक्ष्मण पाण्डेय, रामप्रसाद, देवीदीन, शिवचरण जैसे सैकड़ो क्रांतिकारियों ने 6 माह तक महावीर कौंसिल के बेनर तले सिपाही बहादुर सरकार के नाम से यहां शासन भी चलाया । 14 जनवरी को जनरल ह्यूरोज ने इन्ही देशभक्त क्रांतिकारियों को एक साथ खड़ा कर गोलियों से भुनवा दिया था जिनकी समाधियां आज भी बनी हुई है। इनकी तरफ शासन प्रशासन का ध्यान नहीं है। विगत कुछ वर्षों से यहां हर वर्ष नगर के गणमान्य नागरिक पहुंचकर श्रद्धांजली देते हैं । जहां नगर पालिका द्वारा हर वर्ष आवागमन की व्यवस्था के साथ टेंट दरी की व्यंवस्था् भी की जाती है ।
इस कार्यक्रम में हाल ही में पठानकोट में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैना की वीर शहीदों को भी नगर के प्रबुद्धजन श्रद्धांजली देंगे। शहीद सिपाही बहादुर स्मारक निर्माण समिति के महामंत्री ओमदीप ने बताया कि इस वर्ष 14 जनवरी 2016 को शहीद समाधी स्थल पर नगर के सभी प्रबुद्धजनों, समाजसेवकों, राजनेताओं, देशभक्तों से निवेदन है कि वह बड़ी संख्या में पहुॅचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करें। समाधी स्थल पर 10.30 बजे श्रद्धांजली सभा का आयोजन रखा गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: