श्रीमद भागवत कथा कथा का दूसरा दिन, पुज्या जया किशोरी जी के पिता श्री शिवशंकर शर्मा जी का श्री जैन ने किया सम्मान
- हर धर्म को सम्मान देना हमारी संस्कृति है -पुज्या जया किशोरी जीे
मेघनगर---आदमी के जीवन में इतनी ऊँचाइयाँ रहनी चाहिए की वह हर व्यक्ति के गुणो और धर्म का सम्मान कर सके स मनुष्य के जीवन में उदारता ऐसी होना चाहिए । वैसे ही जैसे दीपको में भेद होता , कोई दीपक महंगा होता है कोई सस्ता होता है लेकिन ज्योति में कोई भेद नहीं होता , वो एक सी होती है । उदार होती है सभी के लिए एक समान उजाला देने वाली स संसार में धर्म , शास्त्र और सिद्धांतों का जन्म मनुष्य जीवन के कल्याण के लिए हुआ है । लड़ाई के लिए नहीं स धर्म और शास्त्र हम सबको एक साथ प्रेम से मिलकर रहना सिखाते है । धर्म शास्त्रो में सुनी गयी बातों , कथाओ का और उनसे मिलने वाली शिक्षाओ को सकारात्मक रूप में हमे अपने जीवन में उतारना चाहिए स हमे हर धर्म को सम्मान देना चाहिए । ये भारत की और हमारी संस्कृति है । मनुष्य ठाकुर जी को केवल दुख में याद करता है और सुख में उन्हे भूलकर रिश्तेदारों को याद करता है स हमे कभी भी ईश्वर और उसकी कृपा को नहीं भूलना चाहिए । ये महत्वपूर्ण संदेश बालव्यास श्रीराधा स्वरूपा पुज्या जया किशोरी जी ने श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर फुटतालाब मेघनगर में आयोजित श्रीमद भागवत में दिये । उन्होने श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन का प्रारंभ मंगलाचरण के साथ राधे गोविंद गोविंद राधे सकीर्तन के साथ की स पुज्या किशोरी जी ने श्री ठाकुर जी के 24 अवतारो की कथा के अंतर्गत बारह अवतारो का विस्तार से वर्णन किया । उन्होने बताया की किस प्रकार बालक ध्रुव की तपस्या के बाद श्री ठाकुर जी ने उन्हे दर्शन दिये स महाभारत , समीक ऋषि , राजा श्री परीक्षित और भक्त प्रहलाद के प्रसंगो , श्री नरसिंह अवतार का भी वर्णन भी कथा में किया गया जिसका सुंदर और मनमोहक मंचन नृत्य नाटिकाओ के माध्यम से प्रस्तुत किया गया । श्री शिव जी के विवाह प्रसंग ने कथा में उपस्थित हजारो भक्तो को भाव विभोर कर दिया स शिवजी की बारात के पूर्व हल्दी की रस्म भी की गयी । बारात में श्री सुरेश चन्द्र पूरणमल जैन, जैकी जैन उनके परिवार और पप्पू भैया मित्र मंडल के सदस्यो के साथ पूरे पंडाल में उपस्थित श्री कृष्ण भक्तो ने नृत्य किया स इसके पश्चात मंच में श्री शिव पार्वती विवाह की वरमाला का मनमोनक दृश्य मंच पर अवतरित किया गया । इस प्रस्तुति में शिवजी विहाने चले और श्रीमद भागवत में कर लो हरी दर्शन जैसे भजनो पर पंडाल में सभी अभिभूत दिखाई दिये स पुज्या जया किशोरी जी के पिता श्री शिवशंकर शर्मा का विशेष सम्मान प्रदेश के समाजसेवी और इस धार्मिक आयोजन के शिल्पकर श्री जैन ने पुष्प हार पहनाकर किया । अभिनंदन करते समय श्री शर्मा बेहद भावुक नज़र आये । श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर समिति ने प्रदेश और जिले वासियो से , सभी जनप्रतिनिधियों से आयोजन में आकार धर्म लाभ लेने का विनम्र आग्रह किया है । आयोजन के दूसरे दिन जिला पंचायत की अध्यक्षा सुश्री कलावती भूरिया पूर्व विधायक रतन सिंह भाबर , भुरका भाई , फुटतालाब के सरपंच बहादुर भाई पुरषोत्तम प्रजापति विपणन संस्था के अध्यक्ष और रामायण मंडल के संस्थापक संजय श्रीवास , गणेश प्रजापत , के साथ कई गणमान्य नागरिकों ने सकारात्मक रूप से सहभागिता की । जैकी जैन ने जानकारी दी की श्रीमद भागवत कथा सुबह 10रू30 पर प्रारंभ होगी उन्होने अधिक से अधिक लोगो से धर्म लाभ लेने की अपील की है ।
बरसाने की होली की अदभूत प्रस्तुति ने बांधा समा
एक दिन पूर्व हुए शाम के कार्यक्रम में राजस्थान के डिग भरतपुर के पंडित विष्णुदत्त शर्मा और भजन गायक श्री बृजवासी के दल ने श्री कृष्ण रास लीला के दूसरे दिन बरसाने की विश्व प्रसिद्ध लठमार होली की सुंदर और आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी को अभी और आकर्षित किया । श्री बृजवासी और दल के भजनो पर श्रोता मंत्र मुग्ध नज़र आये । मंच पर कई भजनो पर कलाकारो को श्री जैन द्वारा पुरस्कार स्वरूप नगद राशि भी दी गयी । मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ बडोदा और इंडिया बैंक के श्री चैहान और श्री सिंह के साथ मेघनगर के थाना प्रभारी श्री भाबर भी उपस्थित थे । सभी का अभिनंदन श्री जैन द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अगले क्रम में आज शाम 8 बजे अग्निहोत्री बंधुओ की भजन संध्या का आयोजन होगा ।
गाजे बाजे के साथ देवधर्मराज की उतारी महाआरती, 5555 लड्डूओं का नैवेद्य अर्पित किया गया
झाबुआ---शनिवार की शाम को राजवाडा चैक में बेंड बाजों एवं घडी घण्टालों की ध्वनि के साथ पूरा वातावरण धर्ममय हो गया । प्रसंग था प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के अति प्राचिन महाचमत्कारी एवं नन्य आस्था के केन्द्र तथा पशुधन की आरोग्यता एवं परिवार की सुख सृमद्धि को प्रदान करने वाले श्री देवधर्मराज की जन्म जयंती पर महा आरती का आयोजन कर उन्हे 5555 लड्डूआंे का नैवेद्य अर्पण किया गया । परंपरागत रूप से कांठी परिवार द्वारा बरसों से देव धर्मराज मंदिर में जन्म जयंती आयोजित करके महाआरती एवं लड्डूओं का नैवेद्य अर्पित किये जाने की परंपरा को मागीलाल कांठी एवं आशीष कांठी द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर एवं समाज सेवी अजय रामावत ने ठीक 7-30 बजे विधि विधान से देव धर्मराज एवं बिराजित अन्य देवी देवताओं की पूजा अर्चन करके महा मंगल आरती उतारी । देवधर्मराज को 5555 लड्डूओं का भोग अर्पित किया गया । महाआरती के पूर्व श्रद्धालु महिलाओं ने मंदिर में भजनों की प्रस्तुति दी । इस मुकेश संघवी, निलेश लोढा, सुमित संघवी, पिण्टू पुरोहित का सराहनीय सहयोग रहा । आरती के बाद मंदिर के बाहर अनुशासन बद्ध होकर श्रद्धालुओं को प्रसादी के रूप में लड्डूओं का वितरण किया गया तथा प्रत्यक दर्शनार्थी को शीतल ठंडाई का वितरण भी किया गया । आयोजक मांगीलाल कांठी के अनुसार देवधर्म राज जयंती पर नगर के बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
स्व. नगीनलाल जी कांठी की स्मृति मे जिला न्यायालय मे बैठक
- सुपुत्र संजय कांठी ने अभिभाषक कक्ष मे ऐयर कंडीशन दान किया
झाबुआ---वरिष्ठ अभिभाषक स्व. नगीनलाल जी कांठी की स्मृति मे अभिभाषक कार्यालय झाबुआ मे बैठक संम्पन्न हुई जिसमे स्व. नगीनलालजी कंाठी के न्यायालय तथा समाज के अन्य क्षेत्रो मे किये योगदान को याद किया गया । इस अवसर पर स्व. नगीनलाल जी कंाठी के सुपुत्र एवं समाजसेवी श्री संजय कांठी ने अभिभाषक संघ कार्यालय झाबुआ मे स्व. नगीनलालजी कांठी की स्मृति मे अधिवक्ता संघ को ऐयर कंडीशन प्रदान किया । इस अवसर पर अभिभाषक संघ झाबुआ के अध्यक्ष श्री रमेश डोसी, सचिव श्री हेमेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री , उपाध्यक्ष विजय संघवी, बी.एल.सोनी, आचार्य नामदेव ने अधिवक्ताओ को संबोधित किया तथा अभिभाषक संघ की ओर से आभार प्रकट किया । बैठक मे अजय रामावत, प्रधान जी, एवं ललित शाह, उत्तम जैन, अखिलेश्स संघवी, प्रतीक मेहता, मुकेश बैरागी, मनीष कानुनगो, हेमेंद्र व्यास, योगेश जोशी, पवन शर्मा, पुष्पराज राणावत, युनुस लोदी, सलील पठान, हुक्मीचंद यादव, देवेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, राजीव बुटाला, सुधीर झा आदि समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।
ग्राम संसद में गाॅव के विकास की बनी योजना
झाबुआ---ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दौरान ग्राम पंचायतो में 15 अप्रैल से 31 मई तक निरंतर ग्राम संसदो का आयोजन किया जाएगा। आज 17 अप्रैल से मेघनगर ब्लाक के ग्राम अगासिया में, पेटलावद ब्लाक के ग्राम झोसर में, थांदला ब्लाक के ग्राम वट्ठा में, रामा ब्लाक के ग्राम खेडा में, झाबुआ ब्लाक के ग्राम बिसोली में, रानापुर ब्लाक के ग्राम मांडलीनाथु में ग्राम संसद प्रारंभ हुई जो 17 से 19 अप्रैल 2016 तक आयोजित होगी। 16 अप्रैल से मेघनगर ब्लाक के ग्राम आमलीयामाल में, पेटलावद ब्लाक के ग्राम उन्नई में, थांदला ब्लाक के ग्राम झारणी में, रामा ब्लाक के ग्राम कांकडकुआ में, झाबुआ ब्लाक के ग्राम बरखेडा में, रानापुर ब्लाक के ग्राम रूपाखेडा में प्रारंभ हुई ग्राम संसद 18 अप्रैल 2016 तक आयोजित होगी। मेघनगर ब्लाक के ग्राम तोरनिया में, पेटलावद ब्लाक के ग्राम रूपगढ में, थांदला ब्लाक के ग्राम बालवासा में, रामा ब्लाक के ग्राम डोकरवानी में, झाबुआ ब्लाक के ग्राम कल्याणपुरा में, रानापुर ब्लाक के ग्राम कंजावानी में आज ग्राम संसद का तीन दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ एवं ग्राम संसद में बैठकर ग्रामीणो ने गांव के विकास की योजनाओं को मूर्त रूप दिया। ग्राम सभाओं में कृषि विकास के लिए जैविक खेती, तालाबो एवं जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार की कार्ययोजना बनाई गई, समग्र डाटाबेस के आधार पर हितग्राही मूलक योजनाओं में पात्र हितग्राहियो को जोडने के लिये सूची तैयार की गई। समग्र एवं रोजगार गारंटी योजना डाटाबेस से आधार बैंक अकाउन्ट नम्बर, मोबाईल नम्बर जोडने की कार्यवाही के लिये छूटे हुवे व्यक्तियो के नाम सूचीबद्ध किये गये। दिव्यांगो की पहचान एवं जिन दिव्यांगो के प्रमाण-पत्र नहीं है, उनका चिन्हांकन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत एसईसीसी डाटा अनुसार प्राथमिकता का निर्धारण किया गया। जाति प्रमाण-पत्रों का प्रदाय, आबादी क्षेत्र के पट्टे/भू-खण्ड धारक प्रमाण-पत्र का प्रदाय, नामांतरण/बटवारा/सीमांकन प्रकरणो का निराकरण, की कार्यवाई के लिये ग्रामीणो से चर्चा कर नाम सूची बद्ध किये गये। ग्राम पंचायत की परिसम्पतियों का सत्यापन एवं पंजी का अद्यतीकरण, स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत ग्राम पंचायत द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई। ग्रामीणो को ग्राम संसद में शासन की योजनाओ की जानकारी दी गई एवं प्रात्रता अनुसार ग्रामीणो को योजनाओ के लाभ के लिये चिन्हाकित किया गया। ग्रामीणो को स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत शौचालय निर्माण करवाने एवं शौचालय का उपयोग करने के लिये प्रेरित किया गया।
18 अप्रैल को यहां होगी ग्राम संसद प्रारंभ
18 अप्रैल से मेघनगर ब्लाक के ग्राम चैखवाडा में, पेटलावद ब्लाक के ग्राम गोपालपुरा में, थांदला ब्लाक के ग्राम छायन में, रामा ब्लाक के ग्राम मुण्डत में, झाबुआ ब्लाक के ग्राम आमलीपठार में, रानापुर ब्लाक के ग्राम कुशलपुरा में 18 से 20 अप्रैल 2016 तक तीन दिवसीय ग्राम संसद का आयोजन किया जाएगा।
सूखा प्रभावित क्षेत्रो में ग्रीष्मकालीन अवकाश में मध्यान्ह भोजन का संचालन होगा
झाबुआ----वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रदेश के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलो में ग्रीष्म कालीन अवकाश के दौरान भी मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। मध्यान्ह भोजन के लिए स्कूलो में विद्यार्थीयो की उपस्थित सुनिश्चित कर मध्यान्ह भोजन वितरण की व्यवस्था करने के लिए कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है एवं मध्यान्ह भोजन वितरण व्यवस्था की मानीटरिंग के लिए जिला अधिकारियों को दायित्व सौपा है।
सफलता की कहानी
- कृषक विनोद एस.एम.आई पद्धति से सरसो की जैविक खेती कर जिले के किसानों के लिए बने प्रेरणा स्त्रोत
झाबुआ --- पश्चिमी मध्यप्रदेश की सीमा पर झाबुआ जिला स्थित है, राजस्थान व गुजरात से प्रदेश से सीमावर्ती है। जिले की जनसंख्या का लगभग 88 प्रतिशत हिस्सा जनजातिय परिवारों का होकर कृषि पर निर्भर है। वर्तमान में जहाॅ मौसम परिवर्तन के कारण हर बार फसल नुकसानी होती है ऐसे में पेटलावद के किसान श्री विनोद ने अपने खेत में सरसो की फसल लगाई। सरसों फसल अन्य फसलांे की अपेक्षा अधिक सुखारोधी होती है। इसी लिये सूखा ग्रस्त क्षेत्रो में इनसे अधिक उपज मिलती है। नवाचार तकनीक श्री पद्धति से सरसों की जैविक खेती कर उत्पादन डेढ़ से दो गुना किया जा सकता है, ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है झाबुआ जिले के किसान श्री विनोद शंकर लाल मुलेवाजी ने।
‘’जैविक खेती से गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद, जमीन बलवान एवं किसान धनवान’’
विनोद ने जैविक खेती के माध्यम से अपना उत्पादन बढाया। जैविक खेती कृषि की वह पद्धति है, जिसमें पर्यावरण को स्वच्छ प्राकृतिक संतुलन को कायम रखते हुए भूमि, जल एवं वायु को प्रदूषित किए बिना दीर्घकालीन व स्थिर उत्पादन प्राप्त किया जाता है। इस पद्धति में रसायनों का उपयोग कम से कम या न के बराबर किया जाता है। जैविक खेती से प्राप्त फसल हानिकारक प्रभावों से मुक्त होती है। साथ ही खाद्य पदार्थ अधिक स्वादिष्ट, पौषक तत्वो से भरपूर एवं रसायनों से मुक्त होते है। ग्राम पेटलावद, विकास खण्ड पेटलावद के कृषक श्री विनोद ने बताया कि परिवार के भरण पोषण के लिए वह पुस्तैनी रूप से खेती करता आ रहा है।सिंचाई कुएं से होती है। विनोद के पास 4 हेक्टेयर सिंचित जमीन है। विनोद ने उन्नत कृषि तकनीकी एवं जैविक खेती की जानकारी प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के विस्तार कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से भी नियमित सम्पर्क किया। विनोद कक्षा 12 वी पास है। वे खेती के साथ साथ पशुपालन का कार्य भी अच्छे ढ़ग से करते है। ताकी जैविक खाद तैयार कर और अधिक लाभ कमा सके। विनोद के पास खुद का मिनी ट्रेक्टर, कल्टीवेटर, ट्राली, सिंचाई हेतु विधुत मोटर है। जिसका उपयोग अपनी खेती एवं किराये पर दूसरे की खेती करने में उपयोग करते है ओर अतिरिक्त आय प्राप्त करते है। विनोद ने बताया कि 4 हेक्टेयर सिंचित जमीन की उत्पादकता इतनी कम थी। कि परिवार का भरण पोषण भी ढंग से नहीं हो पाता था। क्षेत्र में कम मात्रा में अनियमित वर्षा और इनके खेतो की उथली और हल्की भूमि के कारण फसलों की उत्पादकता कम प्राप्त होती थी। फसल उत्पादन बडाने के उद्देश्य से विनोद ने सरसों उत्पादन की नवाचार श्री (एस.एम.आई) पद्धति से जैविक खेती करने की अनोखी पहल की एवं सरसों की नवाचार तकनीक, अपनाकर कम लागत में अधिक उपज प्राप्त की। यह तकनीक विनोद के लिए निश्चित रूप से प्रति हेक्ट. अधिक उपज प्राप्त करने के लिए वरदान सिद्व हुई है। आसपास के किसान भी अब उनसे विधि पूछ कर सरसो की खेती की ओर उन्मुख हो रहे है।
एस.एम.आई श्री पद्धति से सरसों की जैविक खेती करने के लाभ
प्रति इकाई क्षेत्र से उपज मे डेढ़ से दुगनी वृद्वि होती है। बीजदर प्रति हेक्टेयर 200ग्राम लगती है अर्थात बीजदर में कमी। लागत में कमी, खरपतवार नियंत्रण करने में सुविधा। पौध रोपण करने से पौधों से अधिक संख्या में शाखाऐं निकलकर पौधे झाड़ीनुमा बनकर अधिक फैलाव करते है जिससे अधिक उपज मिलती है। कीट प्रकोप कम होता है। विनोद ने खेती में अपनाये जाने वाले क्रियाकलापो के बारे में बताया कि वे प्रतिवर्ष अपनी फसलों के अवशेष एवं पशुओं के गोबर,मल मूत्र को नाडेप टांका में भरते है। नाडेप टांका से प्राप्त अच्छी तरह सड़ी हुई खाद को अपने खेतों में डालते है। तीन वर्ष मे गर्मी के मौसम में मिट्टी पलटने वाले हल से एक गहरी जुताई कराते है, जिससे मिट्टी की जलधारण क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ खरपतवार और किड़े बीमारीयों का प्रकोप कम होता है। मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही फसलों की आवश्यकतानुसार ही पौषक तत्वों का उपयोग करते है। कृषि विभाग द्वारा बताई जाने वाली नई-नई तकनीको की जानकारी लेकर उनका प्रयोग खेती में करते है। कृषि विभाग द्वारा तीन दिवसीय ग्राम संसदो में भी निरंतर किसानो को जैविक खेती की जानकारी दी जा रही है। ताकि वे शासन की मंशानुसार खेती की उपज को दो गुना कर पाये।
आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के दो अपराध पंजीबद्ध
झाबुआ--- सविता पति धुजार अमलियार, उम्र 18 वर्ष निवासी सुवापाट को जलने से ईलाज हेतु एसएसजी अस्पताल बडौदा रेफर किया गया था। दोराने ईलाज मृत्यु हो गयी। ईलाज के दौरान मृतिका सविता के कथन श्री के0के0कलौरिया कार्यपालन मजि0 बडौदा के द्वारा लिये गये जिसमें मृतिका द्वारा बताया कि उसके पति ने स्वंय जलने को कहा तो मृतिका ने जलने से मना किया तो अरोपी धुजार पिता झितरा अमलियार, उम्र 20 वर्ष निवासी सुवापाट ने तुुझे जला दुंगा, कहकर मृतिका के शरीर पर घासलेट डालकर जला दिया। प्रकरण में थाना रायपुरिया में अप0क्र0 125/16, धारा 304-बी भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। माया पति पुनमचन्द्र डामोर, उम्र 20 वर्ष निवासी किशनपुरी को आरोपी उसका पति पुनमचन्द्र पिता सुकिया डामोर एवं सातुबाई पति सुकिया डामोर, निवासीगण किशनपुरी के द्वारा मारपीट कर परेशान करते थे, जिससे तंग आकर मृतिका माया ने घासलेट डालकर जलकर आत्महत्या कर ली। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 264/16, धारा 306 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
चोरी के चार अपराध पंजीबद्ध
झाबुआ---- फरियादी लालु पिता रडु पचाया, उम्र 42 वर्ष निवासी डिग्गी ने बताया कि आरोपी सुरप पिता धुलु भूरिया एवं अन्य 02 निवासी फुटतालाब के फरि0 के एक बकरे को अपनी मो0सा0 पर बैठाकर चुराकर ले जा रहे थे, जिससे फरि0 व आसपास के लोगों ने पिछा कर पकड लिया। प्रकरण में थाना रानापुर में अप0क्र0 148/16, धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी गोपालकृष्ण पिता दयाराम शर्मा, निवासी रंभापुर ने बताया कि उसने अपनी मो0सा0 क्र0 एम0पी0-45-एमएफ-4676 को घर के समाने लाॅक लगाकर खडी की थी। कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। प्रकरण में थाना मेघनगर में अप0क्र0 84/16, धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी मनोज पिता चंदनमल कटकानी, निवासी झाबुआ ने बताया कि अज्ञात बदमाश फरि0 के भाई अनिल पिता चंदनमल के घर के दरवाजे का ताला तोडकर अंदर घुसे व सामान चोरी कर ले गये सामान क्या चोरी हुआ है, इसका खुलासा भाई अनिल के आने पर होगा। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 265/16, धारा 457 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरियादी दीपक पिता पिठवा, निवासी झाबुआ ने बताया कि अज्ञात बदमाश फरि0 के घर के सामने से एक काले रंग की साईकिल व विजय पिता भुरालाल के घर के सामने से एक साईकिल कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 267/16, धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
फांसी लगाकर की आत्महत्या
झाबुआ--- फरियादिया सुनिता पति मोहन कटारा, निवासी केशरपुरा ने बताया कि मोहन पिता शांतु कटारा, निवासी केशरपुरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकरण में थाना थांदला में मर्ग क्र0 24/16, धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कुए मे गिरने से मोत
झाबुआ--- फरियादी प्रेमसिंह पिता जवसिंह वसुनिया, तैनात सीएच झाबुआ ने बताया कि मृतक नानीया पिता विजीया गामड को कुंए में गिरने से घायल अवस्था में ईलाज हेेतु सीएच झाबुआ लाया गया था। ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में मर्ग क्र0 27/16, धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जहर खाने से मोत
झाबुआ--- फरियादी हकरिया पिता दितीया डामोर, तैनात सीएच झाबुआ ने बताया कि मृतक राजु पिता प्यारसिंह भुरिया, उम्र 17 वर्ष निवासी कालीदेवी की जहर खाने से ईलाज हेेतु सीएच झाबुआ लाया गया था। ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में मर्ग क्र0 00/16, धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें