भोपाल। दिनांक 2 अप्रैल 2016 को ब्लॉक नसरुल्लागंज जिला-सीहोर के ब्लॉक स्तर के कई सदस्य एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष (दादा) श्री राधावल्लभ शारदा से मुलाकात कर ब्लॉक इकाई के गठन के बारे में चर्चा की। इस मौके पर यूनियन के समन्वयक श्री एन.पी.अग्रवाल भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री शारदा से मुलाकात कर ब्लॉक इकाई के गठन के संदर्भ में चर्चा की और पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद पर लक्ष्मीनारायण अग्रवाल को मनोनीत किया गया। इसके उपरांत ब्लॉक इकाई के सदस्यों द्वारा पूर्व में पत्रकारों पर चल रहे प्रकरणों पर भी बातचीत की। जिसमें तीन पत्रकार साथियों पर चल रहे प्रकरणों के लिये प्रदेश स्तर पर बात की। जिसके उपरांत अगर पत्रकारों के प्रकरणों पर कोई सुनवाई नहीं की गई तो प्रदेश अध्यक्ष श्री शारदा द्वारा आश्वासन दिया गया कि अगर इस प्रकरण पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो जिला सीहोर इकाई के समस्त ब्लॉक इकाई के सदस्य व पदाधिकारी जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे और इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
इस मौके पर लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, अमित शर्मा, रामनिवास यादव, नितिन मालपानी, मुकेश विश्वकर्मा, मुकेश प्रजापति, महेन्द्र मालपानी, राजकुमार ठाकुर आदि पत्रकार साथी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें