इंडो औस एंटरटेनमेंट, झुमका फिल्म्स एवं सासा प्रोडक्शन्स की नई फिल्म "शूर आम्ही सरदार" के लिए लखनऊ की नवोदित अभिनेत्री नीतू सरदाना को अनुभन्दित किया गया है, वे इस फिल्म में शांतनु मोघे व गणेश लोके के साथ अभिनय करेंगी, नीतू इसके पहले सयाजी शिंदे के साथ फिल्म कर चुकी है जो जल्द प्रदर्शित होने वाली है।
फिल्म के निर्माता गणेश लोके हैं, सह-निर्मात्री एन आर आई प्रदन्या दुग्गल हैं जो एक डाक़्टर होने के साथ कत्थक नृत्य में पारंगत हैं, इनके साथ श्वेता देशपांडे भी सह-निर्मात्री हैं, फिल्म के निर्देशक हैं प्रकाश जाधव, कथा गणेश लोके, पटकथा व संवाद सचिन दरेकर एवं गणेश लोके, संगीत वैष्णव देवा, गीत मुमताज़ निखत, संगीता महानता, मेघा दलवी और गणेश लोके। फिल्म आज के ज्वलंत विषय आतंकवाद पर आधारित है। फिल्म कलाकार मोहन जोशी, सयाजी शिंदे, शांतनु मोघे, हर्षदा पाटील, गणेश लोके, प्रदन्या दुग्गल, श्वेत देशपांडे, भरत गणेशपुर आदि हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें