बिग मैजिक शो ‘अकबर बीरबल’ में अब सारा खान एक नये अवतार में नजर आयेंगी। सारा एक रहस्यमयी महिला के रूप में सामने आयेंगी जो सभी को अपनी अदाओं से लुभाती है। अभिनेत्री को शांत, बोल्ड और प्रगतिशील महिला का किरदार निभाते देखा जायेगा जो बगदाद से भारत आती है और काम करने के लिए ठिकाना तलाश रही है। सारा महिला नायिका शेहला बानो का किरदार निभायेंगी जिसका उद्देश्य राजनीतिक क्षेत्र में शीर्ष तक पहुंचना है और वह इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। अभिनेत्री को उनके रहस्यों के सर्वश्रेष्ठ अवतार में देखें 25 अप्रैल से सोमवार से शुक्रवार शाम 7ः00 बजे सिर्फ बिग मैजिक पर।
इस शो में अपने पहले एपिसोड में शेहला बानो, जिसके पास खूबसूरती और दिमाग दोनों हैं, बादशाह अकबर को अपनी समस्या हल करने के हुनर से प्रभावित करेगी। उसे गणिका के रूप में नियुक्त किया जायेगा। शेहला बानो अपनी मनमोहक अदाओं से साम्राज्य में सभी का दिल जीत लेगी, लेकिन जल्द ही उसके गुप्त अभिप्राय के बारे में दिखाया जायेगा। हंसमुख और शांत लड़की जोकि अकबर और बीरबल की सहायक बन जाती है, के किरदार में ढेर सारे रहस्य हैं। दर्शकों से प्यार और घृणा दोनों पाने वाली सारा खान आगामी ट्रैक में निश्चित रूप से कुछ ऐसा करने जा रही है जिसे अवश्य देखना चाहिये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें