सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (05 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 अप्रैल 2016

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (05 अप्रैल)

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए हाई अलर्ट जारी

sehore map
ग्रीष्मकालीन मौसमी बीमारियों के मद्देनजर सीहोर जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है। समस्त बीएमओ को निर्देशित किया गया है कि वे मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सभी प्रकार की आवश्यक दवाएं रखने के निर्देश सभी बीएमओ को दिए गए है। जिले के अलग-अलग ब्लाकों में कुल 26 काम्बेट टीमों का गठन किया गया है वहीं वहीं ग्राम स्तर पर 1068 डिपो होल्डर बनाए गए हैं। बुधनी ब्लाॅक के डेंगू प्रभावित सेमरी एवं आस-पास के गांवों एवं रेहटी सेक्टर के लिए  लार्वा सर्वे के लिए अलग-अलग 35 टीमें लगाई है।  टीमों पर सतत निगरानी के लिए संबंधित गांवों में सहायक मलेरिया अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है वहीं जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ.आनंद शर्मा  सभी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें हुए है। जिला एपीडियोमीलाॅजिस्ट को भी डेंगू प्रभावित गांवों में भ्रमण के निर्देश दिए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.के.गुप्ता ने बताया कि समस्त बीएमओ को आदेशित किया गया है कि रक्त पट्टीयां समय पर बनाएं। जल जनीत बीमारियों पर सतत निगरानी के निर्देश समस्त बीएमओ को दिए गए है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में जब भी घर से बाहर निकले मुंह एवं कान ढांक कर एवं निकले वहीं अधिक से अधिक पानी पीए। जल जनीत बीमारियों जैसे टाईफाइड,पीलिया के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश स्वास्थ्य अमले को दिए गए है। डॅा.गुप्ता ने बताया कि जिले में कुल अब तक 1068 डिपो होल्डर बनाए गए है जिन्हें ग्रीष्म कालीन बीमारियों से बचाव के लिए सभी आवश्यक दवाएं रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आष्टा में 328,श्यामपुर में 149,बुदनी 160,नसरूल्लागंज में 181,इछावर में 250 डिपो होल्डर बनाए गए है। वहीं जिला स्तर पर 1 तथा ब्लाॅक स्तर पर 8 काम्बेट टीमों का गठन किया गया है। ब्लाॅकों में सेक्टर स्तर के लिए भी अलग से काम्बेट टीमें बनाई गई है जिसमें श्यामपुर में 7 टीम,नस.गंज में 4,बुदनी में 6,इछावर में इस प्रकार जिले में कुल 26 काम्बेट टीमांे का गठन किया गया है। आईडीएसपी यूनिट के द्वारा सतत जानकारी राज्य स्तर पर प्रेषित की जा रही है।  

कोई टिप्पणी नहीं: