नयी दिल्ली 31 मई, एडमिरल सुनील लांबा ने आज भारतीय नौसेना के प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने एडमिरल आर के धवन के स्थान पर नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली है। एडमिरल धवन आज अपने पद से सेवानिवृत हाे गये। यहां साउथ ब्लाॅक में आयोजित समारोह में पदभार संभालने के बाद एडमिरल लांबा ने कहा कि भारतीय समुद्री सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनका प्राथमिक कर्तव्य होगा। एडमिरल लांबा नौसेना प्रमुख बनने से पहले नौसेना की पश्चिमी कमान के प्रमुख थे। वह एक जनवरी 1978 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। नौसेना में 38 साल की सेवा के दौरान वह कई अहम पदों पर रह चुके हैं। उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। नेवीगेशन अधिकारी के रूप में उन्होंने आइएनएस सिंधुदुर्ग और आईएनएस दुनागिरी पर भी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वह चार प्रमुख युद्धपोतों आइएनएस काकीनाडा, आईएनएस हिमगिरि, आइएनएस रणविजय और आईएनएस मुंबई की कमान संभाल चुके हैं।
मंगलवार, 31 मई 2016
एडमिरल सुनील लांबा ने संभाली नौसेना की कमान
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें