अमेरिका से 145 यूएलएच तोपें खरीदने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 जून 2016

अमेरिका से 145 यूएलएच तोपें खरीदने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

bofors-jinx-over-govt-clears-procurement-of-145-ulh-guns-from-us
नयी दिल्ली 25 जून, नरेन्द्र मोदी सरकार ने अमेरिका से 145 अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोपों की खरीद के साथ 18 अन्य रक्षा खरीद प्रस्तावों को आज मंजूरी दे दी।भारतीय सेना ने 30 साल से तोपों की खरीद नहीं की थी। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद की यहां हुई बैठक में 28 हजार करोड़ रुपये के कुल मूल्य के इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। परिषद ने भारतीय नौसेना और वायुसेना के लिये भी बड़े सौदों को स्वीकृति दी। रक्षा खरीद परिषद ने बोफोर्स तोपों के स्वदेश निर्मित आधुनिक संस्करण की 18 धनुष तोपों को भी खरीदने काे मंजूरी दे दी। इन तोपों को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम के तहत विकसित किया गया है। अमेरिका से यूएलएच तोपों की खरीद विदेशी सैन्य विक्रय (एफएमएस) प्रक्रिया से होगी। 1980 के दशक में स्वीडन से बोफोर्स तोपों के बाद पहली बार सरकार विदेशी तोपों की खरीद करने जा रही है। बोफोर्स तोपों की खरीद से उठे राजनीतिक विवाद के बाद अब तक बनी कोई भी सरकार तोपों की खरीद के सौदे को मंजूरी देने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।

कोई टिप्पणी नहीं: