बिहार : फेयरवेल मास में फादर दोमनिक जेवियर फ्रांसिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 20 जून 2016

बिहार : फेयरवेल मास में फादर दोमनिक जेवियर फ्रांसिस

father-farewell
पटना। आज प्रेरितों की रानी ईश-मंदिर में फादर दोमनिक जेवियर फ्रांसिस ने श्रद्धालुओं के साथ फेयरवेल मास अर्पित किया। मौके पर कहा कि यह अंतिम मिस्सा है। यहाँ से जा रहे हैं। आपलोगों के सहयोग को याद कर रहे हैं। सभी लोगों को धन्यवाद देता हूँ। इस तरह से उनका अंतिम सामूहिक मिस्सा में प्रवचन रहा। फादर दोमनिक जेवियर फ्रांसिस ने का जन्म रविवार 13 अप्रैल 1986 को हुआ। मात्रः 25 वर्ष की अवस्था में अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ‘येसु समाज’ में प्रवेश किया। बुधवार 18 जून 2011 से आजतक कार्यरत हैं। रविवार 19 जून 2016 को फेयरवेल मास करके बाहर निकलने के बाद 30 वर्षीय फादर दोमनिक ने कहा कि कुर्जी पल्ली में 1 साल से सेवारत थे। यहाँ पर बतौर ‘सहायक’ पल्ली पुरोहित के रूप में कार्य किये। अब उच्चतर पढ़ाई करने के लिए मुम्बई जा रहे हैं। अबतक फादर बी0ए0 ही उत्र्तीण किये थे। अब फादर उच्चतर पढ़ाई करके एम0ए0 उत्र्तीण करेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: