लखनऊ 17 जून, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मथुरा के जवाहरबाग काण्ड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव का डीएनए टेस्ट नहीं कराये जाने पर सवाल खडा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को कठघरे में खडा किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि रामवृक्ष यादव के वकील और परिवार वाले उसके जिन्दा होने के दावे कर रहे हैं और अब तो अदालत ने भी उसकी मृत्यु के पुख्ता प्रमाण की बात की है। अदालत का कहना है कि रामवृक्ष यादव का डीएनए टेस्ट होना चाहिए था ताकि उसकी मृत्यु के पुख्ता प्रमाण हो जाता। श्री पाठक ने कहा कि मथुरा की घटना सरकार की असफलता की वजह से हुई है। एक मंत्री पर रामवृक्ष यादव को संरक्षण देने का आरोप था। ऐसे में रामवृक्ष यादव की मृत्यु का पुख्ता प्रमाण होना नितान्त आवश्यक है। मथुरा की एक अदालत ने रामवृक्ष यादव के डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विवेकानन्द सरन त्रिपाठी ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 147़, 148, 149, 307, 504, 506, 302 के तहत अपराध संख्या 378/11 के अनुसार चल रहे मुकदमे में कहा कि रामवृक्ष यादव का डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए था। अदालत ने रामवृक्ष यादव की मृत्यु की वैज्ञानिक जांच के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को स्थानीय पुलिस की मदद करने का आदेश दिया।
शुक्रवार, 17 जून 2016
रामवृक्ष का डीएनए टेस्ट न कराना सरकार की असफलता को दर्शाता है: भाजपा
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
देश,
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें