नयी दिल्ली, 24 जुलाई, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को एक महिला को धमकी देने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर समीना ने शिकायत दर्ज करायी थी कि ओखला से विधायक श्री खान ने उनके साथ यौन हिंसा और उन्हें कार से कुचलने की धमकी दी है। इसके बाद जामिया नगर थाने में श्री खान के खिलाफ 20 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। हालांकि आप ने कल दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया था कि वह महिला पर श्री खान के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए दबाव डाल रही है और उन्होंने अपने दावे के समर्थन में एक स्टिंग वीडियो भी जारी किया था।
रविवार, 24 जुलाई 2016
महिला को धमकाने के आरोप में आप विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें