- रेल मंत्री ने कहा चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
- घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक पर लगाया जाम
- सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 व घायलों को एक-एक लाख देने का एलान
भदोही। इलाहाबाद-वाया ज्ञानपुर रोड-वाराणसी रेलमार्ग के पास सोमवार की सुबह मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से स्कूल वैन में सवार दस बच्चों की मौत गई। जबकि दर्जनों बच्चे गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायल बच्चों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। कुछ की गंभीर हालत बेहद गंभीर होने पर बीएचयू पहुंचाया गया। प्रथम दृष्टया जांच में रेल मंत्री सुरेश प्रभू ने कहा चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। घटना भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के मेघीपुर स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग के पास हुआ है। सरकार की तरफ से ऐलान किया गया है कि मृतक आश्रितों को 2-2 लाख व घायलों को एक-एक लाख और मामूली घायलों को 20-20 हजार दिया जायेगा। उधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रेलवेलाइन जाम कर दिया है। जाम के चलते आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों को समझाने बुझाने के बाद आवागमन तो शुरु जरुर हुआ लेकिन कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से चली। ग्रामीणों ने बताया कि वैन में सवार बच्चे टेंडर हर्टस स्कूल, मोधोसिंह के है। सुबह बस से स्कूल जा रहे थे। औराई के मेघीपुर गांव स्थित मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर दूसरी तरफ से आ रही पैंसेजर ट्रेन पहुंच गयी। ट्रेन को आते देखकर वैने में सवार बच्चे चिल्लाने लगे, लेकिन उसके कान में मोबाइल ईयरफोन होने सेे उसे सुनाई नहीं दिया और वैन चालक जबतक कुछ समझ पाता वैन ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना जबरदस्त था की मौके पर ही सात बच्चों की मौत हो गई। घटना में घायल दर्जनों बच्चों को क्षेत्रीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए बीएचयू रेफर कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें