काबुल 23 जुलाई, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज हजारा अल्पसंख्यक समुदाय के प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाकर किये गये आत्मघाती हमले में कम से कम 61 लोग मारे गये और 207 अन्य घायल हो गये। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद इस्माइल कावूसी ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आपातकालीन वाहन घटनास्थल से घायलों को अस्पताल ले जाते हुए देखे गये । राष्ट्रपति अशरफ गनी ने एक बयान में बताया कि आत्मघाती हमलावर ने प्रदर्शनकारियों के बीच जाकर खुद को विस्फोट करके उड़ा लिया जिसमें बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों ,पुलिस के जवानों और नागरिकों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। सरकारी अधिकारियों ने कल ही हमले की चेतावनी जारी की थी। हजारों की संख्या में हजारा समुदाय के लोग विद्युत लाइन को स्थानांतरित किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
शनिवार, 23 जुलाई 2016
काबुल में आत्मघाती हमला: 61 मरे, 207 घायल
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें