टेस्ट क्रिकेट : भारत और अश्विन दूसरे स्थान पर बरकरार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


मंगलवार, 12 जुलाई 2016

टेस्ट क्रिकेट : भारत और अश्विन दूसरे स्थान पर बरकरार

india-second-ashwini-top-in-test-ranking
दुबई, 12 जुलाई, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत पहले की तरह दूसरे स्थान पर बरकरार है जबकि आफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर और गेंदबाजी सूची में दूसरे स्थान पर हैं। टेस्ट टीम रैंकिंग में आस्ट्रेलिया 118 रेटिंग के साथ पहले और भारत 112 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं पाकिस्तान 111 रेटिंग के साथ भारत से एक स्थान पीछे तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान यदि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 या 3-1 से जीत जाता है तो वह भारत को पछाड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। 

पाकिस्तान के पास आस्ट्रेलिया को भी पछाड़ कर नंबर वन बनने का मौका है। पाकिस्तान यदि इंग्लैंड को 3-0 से हरा देता है तो वह टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगा। श्रीलंका को 2-0 से शिकस्त देने वाली इंग्लैंड की टीम 108 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है। इंग्लैंड पाकिस्तान से अभी तीन अंक पीछे है और अगर टीम 2-1 या 1-0 से जीत दर्ज करती है तो वह विरोधी टीम को पछाड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। ऐसे में इंग्लैंड के 110 और पाकिस्तान के 107 अंक हो जाएंगे। 

गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 877 रेटिंग के साथ शीर्ष पर बने हुये हैं। वहीं भारत के आफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर और गेंदबाजी सूची में 871 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अश्विन के पास एंडरसन को पीछे छोड़ने का अच्छा मौका है क्याेंकि एंडरसन इस समय कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और पाकिस्तान के खिलाफ लाॅडर्स टेस्ट में उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: