लंदन ,22 जुलाई, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बताया है कि 2008 बीजिंग तथा 2012 लंदन ओलंपिक खेलों में एथलीटों के नमूनों की पुन: जांच में 45 एथलीट डोपिंग टेस्ट में फेल पाये गये हैं। आईओसी ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि बीजिंग और लंदन ओलंपिक के एथलीटों के खून की पुर्नजांच की गयी थी जिसमें कुल 45 एथलीट डोपिंग टेस्ट में पाजीटिव पाये गये हैं। इन खिलाड़ियों में 30 बीजिंग ओलंपिक के हैं जिनमें से 23 पदक विजेता खिलाड़ी हैं जबकि 15 लंदन ओलंपिक के हैं। इस प्रकार डोपिंग टेस्ट में फेल खिलाड़ियों की कुल संख्या 98 पहुंच गयी है। आईओसी के अध्यक्ष थामस बाक ने कहा ,“ आईओसी डोपिंग रोकने के प्रति पूरी तरह गंभीर है और डोपिंग में शामिल खिलाड़ियों की यह नयी सूची आईओसी की इससे लड़ने की दिशा में प्रतिबद्धता दर्शाती है।” ब्राजील के रियो डी जेनेरो में पांच से 21 अगस्त तक ओलंपिक खेलों का आयोजन होना है।
शनिवार, 23 जुलाई 2016
बीजिंग और लंदन ओलंपिक के 45 एथलीट डोपिंग में फेल
Tags
# खेल
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
खेल
Labels:
खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें