आईटेल सेल ने एक मिलियन से ज्यादा हैंडसेट्स बेचे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

आईटेल सेल ने एक मिलियन से ज्यादा हैंडसेट्स बेचे

itell-mobile
नई दिल्लीः अपने विकास की कहानी में एक अन्य माइलस्टोन छूते हुए, भारतीय उपभोक्ताओं के लिए ट्रांजिशन होल्डिंग्स कॉन्ग्लोमेरेट के हाईटेक इनोवेटिव ब्रांड आईटेल ने भारत के अंदर सफलतापूर्वक 1 मिलियन से ज्यादा हैंडसेट्स बेचने की घोषणा की। हालांकि, यह बात इस कमाल को ज्यादा प्रभावी बनाती है कि आईटेल ने यह माइलस्टोन अपने ऑपरेशन लांच के कुछ महीनों के भीतर ही पा लिया है। अब तक 15 उत्पादों को लांच किया गया है जिनमें 8 फीचर फोन और 7 स्मार्टफोन्स हैं और इसका लक्ष्य मूल्य प्रभावी मोबाइल आधारित कनेक्टिविटी समाधानों के साथ देश के संभावित उपभोक्ता आधार को सशक्त करना है। आईटेल ने विभिन्न वैरायटी के विश्वसनीय और ट्रेंडी संचार डिवाइसों के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया  है, जिनमें 2000 रुपए से कम कीमत के फीचर फोन और 10000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध वैल्यूऐडेड स्मार्टफोन्स शामिल हैं। वर्तमान में, उत्तर प्रदेश पूर्व, उत्तर प्रदेश पश्चिम, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, बिहार, झारखंड, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल जैसे उत्तर भारत के 11 राज्यों में संचालन करने हुए, इस ब्रांड ने अपनी काफी अच्छी पकड़ बनाई है।

इस माइलस्टोन पर बात करते हुए, आईटेल मोबाइल इंडिया के सीईओ सुधीर कुमार ने कहा, ‘भारत में आईटेल को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच मौजूद तकनीकी असमानता को दूर करने के लिए लांच किया गया था। अपने लांच के बाद से इतने कम समय के अंदर ही हमें जो बेहतरीन प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है, वह भारतीय बाजार में हमारे ब्रांड की मूल्य प्रभावी पद्धति की दक्षता पर जोर देती है। हम अपने साझेदारों और उपभोक्ताओं को धन्यवाद कहना चाहेंगे जिन्होंने इस कमाज को हमारे लिए संभव बनाया है। हमें भरोसा है कि हम और भी ज्यादा ऐसे इनोवेटिव उत्पादों का निर्माण और उन्हें लांच करेंगे जो भारतीय उपभोक्ताओं को सशक्त करेंगे और भारत को वह तेजी देंगे जिसकी जरूरत उसे पूर्ण डिजिटल अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित होने के लिए है।’ आईटेल ने फिलहाल देश में 325 वितरकों के साथ साझेदारी की हुई है और आईटेल रिटेलरों की संख्या 25000 के आसपास है। कंपनी की वैल्यूड्रिवेन प्रस्तावों का प्रयोग करने के लिए तैयार एक बड़े उपभोक्ता आधार को यह प्रदान करने के लिए इस साल के अंत तक वितरकों की संख्या 1000 और रिटेलरों की संख्या 80,000 करना कंपनी का लक्ष्य है। स्वामित्व अनुभव को बेहतर करने की दृष्टि से, आईटेल मोबाइल 2016 के अंत तक पूरे देश में 1,000 सर्विस सेंटर भी खोलेगा। उपभोक्ता वर्तमान में सभी आईटेल उत्पादों पर दी गई 100कृदिन की रिप्लेस वॉरंटी का लाभ उठा रहे हैं, जो कि भारत में मोबाइल हैंडसेट क्षेत्र में एक अद्वितीय सुविधा है।

कोई टिप्पणी नहीं: