एंड टीवी सो यू थिंक यू कैन डांस के ग्रांड फिनाले एपिसोड बहुत बेहतरीन होने जा रहा है। हमें सुनने में आया है कि जज माधुरी दीक्षित गानों की मेडले पर परफाॅर्म करेंगी और उन्हें अपने जमाने की प्रतिद्वंदी हीरोइन श्रीदेवी को सम्मान देते दिखाया जायेगा। माधुरी को ‘दीवानी मस्तानी‘, ‘हमको आजकल‘ आदि जैसे कुछ बेहद चर्चित गानों पर परफाॅर्म करते देखा जायेगा। लेकिन शो का सबसे यादगार पल वह होगा, जब अभिनेत्री एक और अदाकारा श्रीदेवी को सम्मान देंगी और उनके मशहूर गानों ‘मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं‘ पर डांस करेंगी। रिहर्सल के दौरान माधुरी ने जब अपना परफाॅर्मेंस समाप्त किया, तब पूरा सेट तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया। हर कोई उनके परफाॅर्मेंस को देखकर मंत्रमुग्ध था। एक्ट को कोरियोग्राफर गीता कपूर ने तैयार किया है और फिनाले एपिसोड में सबसे पहले माधुरी इसे पेश करेंगी।
शनिवार, 23 जुलाई 2016
माधुरी ने बाॅलीवुड हीरोइनों को डांसिंग ट्रिब्यूट दिया
Tags
# टीवी
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें