काठमांडू 24 जुलाई, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी ओली ने अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मत विभाजन से चंद मिनट पहले आज इस्तीफा दे दिया। चौसठ वर्षीय श्री ओली नौ महीने पहले ही देश की गठबंधन सरकार के मुखिया बने थे । गठबंधन में शामिल दलों ने श्री ओली पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सत्ता में साझेदारी से संबंधित समझौते का पालन नहीं किया जिसकी बदौलत वह गत अक्टूबर में प्रधानमंत्री बने थे । श्री ओली ने अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले मत विभाजन से ठीक पहले संसद में कहा,“मैंने सदन में आने से पहले राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है ।”
सोमवार, 25 जुलाई 2016
नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफा दिया
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें