परिवर्तित साफ्टवेयर एक जुलाई से क्रियाशील
लोक सेवा केन्द्र एवं एमपी आॅन लाइन के साफ्टवेयर पोर्टल और नवीन पेमेंट गेटवे अंतर्गत दोनो पोर्टल के साफ्टवेयर में आवश्यक परिवर्तन राज्य लोक सेवा अभिकरण के द्वारा कराया गया है। नवीन व्यवस्था जिले में एक जुलाई से प्रभावशील हो गई है। लोक सेवा गारंटी के जिला प्रबंधक श्री अमित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र अधिकार एवं सेवा प्रदाय प्रक्रिया और नवीन पेमेंट गेटवे एवं फीस संबंधी का निर्धारण राज्य लोक सेवा के अभिकरण द्वारा किया गया है जिसके अनुसार एमपी आॅन लाइन कियोस्क ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (लोक सेवा केन्द्रों) की सेवाओं के लिए अपने जिले में क्षेत्राधिकार से मुक्त रहेंगे। लोक सेवा केन्द्र भी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल साफ्टवेयर में परिवर्तन करने के उपरांत अपने जिले में क्षेत्राधिकार से मुक्त होंगे। पदाभिहित अधिकारी को अब हार्ड काॅपी भेजने की आवश्यकता नही होंगी। जिन सेवाओं के लिए हार्ड काॅपी मूवमेंट की विभागीय नियमानुसार आवश्यकता होती है, इस प्रकार की सेवाओं को वर्तमान में एमपी आॅन लाइन कियोस्क से प्रदाय नही किया जाएगा।
नवीन पेमेंट गेटवे एवं फीस संबंधी
इंटीग्रेशन प्रक्रिया के अंतर्गत अब लोक सेवा केन्द्रों द्वारा दी जा रही समस्त सेवाओं के लिए पेमेंट गेटवे एमपी आॅन लाइन का होगा। लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत चयनित सेवाओं के लिए प्रोसेस फीस 25 रूपए एवं ई-गवर्नेंस सोसायटी का शुल्क पांच रूपए इस प्रकार कुल तीस रूपए लिए जाएंगे। सेवाओं की प्रशासनिक, लीगल एवं अन्य फीस विभागीय नियमानुसार अतिरिक्त होगी। समस्त लोक सेवा केन्द्र संचालकों को एमपी आॅन लाइन वालेट में कम से कम एक हजार रूपए की राशि का रिचार्ज कराना आवश्यक होगा।
आर्थिक मदद जारी
कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने हिट एण्ड रन के एक प्रकरण में आर्थिक मदद के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश में उल्लेख है कि ग्यारसपुर तहसील के ग्राम पीपलखेडा निवासी श्री तोरन सिंह की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो जाने के कारण मृतक की पत्नी श्रीमती कलाबाई को 15 हजार रूपए की आर्थिक मदद जारी की गई है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष क्रियाशील
कलेक्टर श्री एमबी ओझा के द्वारा जिला मुख्यालय पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष क्रियाशील कराया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07592-237880 है। नियंत्रण कक्ष कलेक्टेªट परिसर में क्रियाशील है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के बेहतर संचालन हेतु तीन पालियों में आठ-आठ घंटे के अंतराल में तीन तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
शुक्रवार को 13.4 मिमी वर्षा दर्ज, अब तक 138.8 मिमी वर्षा हुई
जिले के तहसील कार्यालयों में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर शुक्रवार एक जुलाई की प्रातः आठ बजे दर्ज की गई वर्षा की जानकारी देते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती सविता पटेल ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 13.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि एक जून से अब तक 138.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। उक्त अवधि में गतवर्ष 149.9 मिमी औसत वर्षा हुई थी। शुक्रवार को तहसीलवार दर्ज की गई वर्षा अनुसार बासौदा में 4.2 मिमी, कुरवाई में 4.4 मिमी, सिरोंज में 35.5 मिमी, लटेरी में 16 मिमी, गुलाबगंज में 10 मिमी, नटेरन में 37 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जबकि विदिशा एवं ग्यारसपुर में इस दिन वर्षा नगण्य रही।
कार्यशाला का आयोजन आज
किशोर न्याय अधिनियम के तहत बालकों की देखभाल और संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दो जुलाई को जालोरी गार्डन में प्रातः दस बजे से किया गया है। अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कार्यशाला की रूपरेखा के संबंध में बताया कि कार्यशाला को प्रदेश के राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री विभांशु जोशी सम्बोधित करेंगे। कार्यशाला में किशोर न्याय अधिनियम 2015 की पृष्ठभूमि, भारत का संविधान और राष्ट्रीय एवं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्णयों की जानकारियांे, अधिनियम में पुलिस की भूमिका, समेकित बाल संरक्षण योजना, बालकों का लैंगिग उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम, दत्तक ग्रहण इत्यादि पर गहन जानकारी दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें