अगरतला 30 अगस्त, पश्चिमी त्रिपुरा में सोनामूरा की एक अदालत ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले दो बंगलादेशी नागरिक तथा दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के एक नागरिक को जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार दोनों बंगलादेशी नागरिकों को कल शाम दो लाख बंगलादेशी मुद्रा के साथ स्थानीय बाजार मेलघर से गिरफ्तार किया गया था जिसे आज जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार नागरिकों की पहचान मोहम्मद रिज्जू तथा हासू शेख के रूप में हुई है।
पूछताछ में बंगलादेशी नागरिकों ने स्वीकार किया कि वे लोग असम के रास्ते भारत आए थे। उसके बाद पश्चिम बंगाल के कूच बेहार में यूनानी व्यावसाय में लग गये। इसबीच सीमा सुरक्षा बल ने कल रात दक्षिण त्रिपुरा के राजनगर इलाके के बेलोनिया से पेरू के एक नागरिक को हिरासत में लिया है जिसकी पहचान मैक्स वेलर के रूप में की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार पर वह छह महीने के पर्यटन वीजा पर 2010 में भारत आया था तथा पिछले कुछ साल से दिल्ली में रह रहा था। उसके पास कोई कानूनी दस्तावेज नहीं होने के कारण वह त्रिपुरा आ गया ताकि यहां से बंगलादेश जा सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें