चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ा, 432 नये मामले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 29 अगस्त 2016

चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ा, 432 नये मामले


यी दिल्ली 29 अगस्त, राजधानी में इस वर्ष चिकनगुनिया का प्रकोप जोरों पर है। पिछले एक सप्ताह के दौरान इस बुखार के 412 मामले सामने आये हैं। 

निगमों की तरफ से आज जारी डेंगू और चिकनगुनिया साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक 27 अगस्त तक डेंगू से प्रभावित कुल मरीजों की संख्या 487 पर पहुंच गयी। एक सप्ताह के दौरान डेंगू के 176 मामले सामने आये। इस वर्ष डेंगू से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। अगस्त माह के दौरान डेंगू के मरीजों की संख्या 368 पर पहुंच गयी है। पिछले साल डेंगू के 15867 मामले सामने आये थे और 60 लोगों की मौत हुई थी। 

चिकनगुनिया के पिछले एक सप्ताह के 412 मामले सामने अाये और कुल संख्या 432 पर पहुंच गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: