हजयात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब रवाना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 अगस्त 2016

हजयात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब रवाना

यी दिल्ली 04 अगस्त, सऊदी अरब के मक्का और मदीना की यात्रा के लिए 300 हजयात्रियों का पहला जत्था आज सुबह यहां से रवाना हुआ। अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी ने कल रात एक समारोह में हज यात्रियों के पहले जत्थे को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से झंडी दिखाकर रवाना किया । उन्हें ले जा रहे विमान ने सुबह 2.30 बजे उड़ान भरी। 


दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और उत्तराखंड से आए लगभग एक लाख 25 हजार हाजी यहां से प्रस्थान करेंगे। इनमें दिल्ली के एक हजार 341, उत्तर प्रदेश के 8 690, हरियाणा के 1045, हिमाचल प्रदेश के 91, चंडीगढ़ के 73, उत्तराखंड और 864 हजयात्री हैं। इस साल कुल एक लाख बीस हज यात्रियों के जत्थे हज समिति के माध्यम से देश के 21 स्थानों से हज यात्रा के लिए जेद्दा रवाना होंगे। इसके अलावा 36 हजार हज तीर्थयात्रियों के दल निजी टूर ऑपरेटरों के माध्यम से जायेंगे। एक लाख बीस हजार हज यात्रियों के जत्थों को हज समिति चार विमानों- एयर इंडिया, सऊदी अरब एयरलाइंस, स्पाइसजेट और नैस एयरलाइंस- द्वारा 21 विभिन्न स्थानों से रवाना करेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: